मध्‍य प्रदेश में बनी रहेगी ठंडक, 2 से 3 डिग्री की होगी गिरावट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 22, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 21 FEB
MP Weather 21 FEB

मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर, सागर, चंबल संभाग के कई जिलों में कहीं कहीं बारिश हुई जबकि शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। भोपाल, उज्जैन, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले शुक्रवार को तापमान 2 से 3 डिग्री तक ज्यादा रहा। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई संभागों के जिलों में धूप के तेवर तीखे रहे तो कई में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और खरगोन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 86 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 111, जबलपुर में 114 और इंदौर में 157 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 21 FEB
Air Quality Meters 21 FEB


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 22 फरवरी यानी शनिवार को दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि, लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिन-रात के पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, फिलहाल सुबह और देर रात थोड़ी ठंडक रहेगी। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान जताया जा रहा है। शनिवार को ग्वालियर और सागर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना के साथ प्रदेशभर का मौसम सूखा और गर्माहट भरा ही रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। आने वाले दिनों में दिन-रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP Weather Alert Today
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?