हवाओं ने बदला रुख, आज से बढ़ने लगेगा तापमान, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 10, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Temperature Report 9 feb
MP Weather Temperature Report 9 feb

मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में रविवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके साथ ही राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभागों के तापमान में रविवार को भी थोड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रविवार को प्रदेश में सबसे कम 4.6 डिग्री तापमान शहडोल के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार से हवाओं का रुख बदलने लगा है और यही कारण है कि रविवार से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलने लगी है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के आने पर सोमवार से प्रदेशभर के शहरों में तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मिला-जुला ही रहा। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में शनिवार के मुकाबले रविवार को कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों में तापमान सामान्य रहा। मध्य प्रदेश के शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और मंडला में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

मप्र का AQI, खजुराहो की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर खजुराहो की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 182 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा दूषित श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 111 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 139, भोपाल में 148, जबलपुर में 149 और उज्जैन में 182 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

MP AQI Situtation
MP AQI Situtation


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम में धूप-हवाओं की आंखमिचौली के बीच एक बार फिर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 फरवरी से प्रदेशभर के मौसम में गर्माहट आने लगेगी। इसके बाद 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का पूर्वानुमान भी है। मौसम विभाग की मानें तो 10 फरवरी के बाद मौसम में पूरे प्रदेश में गर्माहट आएगी और ठंड का असर कम होगा। इससे दिन और रात का तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • एमपी में मौसम का हाल
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP Weather Alert Today
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा