छाए रहे बादल, लेकिन नीचे नहीं आया पारा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 21, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 20 feb
mp weather 20 feb

मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में बुधवार को ग्वालियर, सागर, चंबल संभाग के कई जिलों में कहीं कहीं बारिश हुई जबकि शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। भोपाल, उज्जैन, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले बुधवार को तापमान 2 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहा। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में गुरुवार की सुबह भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर एवं छतरपुर में बारिश हुई। वहीं, प्रदेश के बाकी संभागों के जिलों में धूप के तेवर तीखे रहे। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में गुरुवार को किसी तरह का खास बदलाव नहीं देखने को मिला। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस और बड़वानी में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

mp weather report 20 feb
mp weather report 20 feb

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं इंदौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 155 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 82 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 140, भोपाल में 105 और ग्वालियर में 154 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 20 feb
Air Quality Meters 20 feb

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 21 फरवरी यानी शुक्रवार से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव तो होगा लेकिन फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP Weather Alert Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा