एमपी में दिन-रात के तापमान में होगा इजाफा, जानें मौसम का हाल
Sandeep Kumar | Feb 26, 2025, 06:30 IST
Weather Report MP
मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में सोमवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में रविवार के मुकाबले सोमवार को कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है ।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तकरीबन सभी संभागों के जिलों के मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला। मौसम विभाग की मानें तो अभी बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी जिलों और शहरों में मंगलवार को मामूली बदलाव देखने को मिला। गिरवर (शाजापुर), आंवरी (अशोकनगर), कल्याणपुर, राजगढ़ और पचमढ़ी में तापमान में बदलाव देखने को मिला। मध्य प्रदेश के गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और आंवरी (अशोकनगर) 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
![4610b280-bfa]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सागर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 113 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 82 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो उमरिया में 98, विदिशा में 110 और सागर में 113 दर्ज हुई।
![3d4710e2-ffb]()
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से हवाओं का रुख बदलेगा और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि् होने लगेगी। फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं, जिसके चलते पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
4610b280-bfa
मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
3d4710e2-ffb
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari