छिटपुट बारिश के साथ धूप लगने लगी तीखी, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 20, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 19 feb
MP Weather 19 feb

मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में बुधवार को ग्वालियर, सागर, चंबल संभाग के कई जिलों में कहीं कहीं बारिश हुई जबकि शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। भोपाल, उज्जैन, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले बुधवार को तापमान 2 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहा। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तकरीबन सभी संभागों के जिलों में धुप के तेवर तीखे रहे। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को किसी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और बड़वानी में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 19 feb
MP Weather Temperature Report 19 feb

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 165 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 87 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 148, भोपाल में 154 और इंदौर में 160 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 19 feb
Air Quality Meters 19 feb

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 20 फरवरी यानी गुरुवार को लोगों को धूप के तीखे तेवर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिन-रात के पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, फिलहाल सुबह और देर रात ठंड का अहसास होगा। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। गुरुवार को ग्वालियर और सागर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना के साथ प्रदेशभर का मौसम सूखा और गर्माहट भरा ही रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। आने वाले दिनों में दिन-रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक ज्यादा जा सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP weather news report
  • MP Weather Alert Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा