MP के कई शहरों में पारा हुआ 35 के पार, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 01, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 28 feb
MP Weather 28 feb

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले शुक्रवार को तापमान 2 से 4 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

बीते 24 घंटों की बात की जाए तो प्रदेश में बड़वानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दमोह, राजगढ़, छतरपुर और मंडला में क्रमशः 35.5, 35.4, 35.0 और 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इंदौर और रतलाम में भी पारा 35 डिग्री पहुंच गया जबकि सागर की रात सबसे गर्म रही और तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही राजधानी भोपाल और रीवा में रात का पारा 18.8 पर बना रहा जिसमें आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

5 सबसे ज्याद अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature 28 feb update
MP Weather Temperature 28 feb update

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं इंदौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 172 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 88 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 103, भोपाल में 156 और ग्वालियर में 156 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 1 मार्च यानी शनिवार को भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अब धूप अपनी तल्खी दिखाएगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP weather news report
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं