MP में मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Apr 15, 2025, 06:30 IST
Share
 Weather Report MP AQI Situtation
Weather Report MP AQI Situtation

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में इन दिनों दो तरह के मौसम नजर आ रहे हैं। कहीं बारिश तो कही भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। सोमवार को सिवनी, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, रीवा सहित कई अन्य जिलों में बादल छाए रहे। कई जगह बूंदाबांदी भी देखने को मिली। 15 अप्रैल को पूरे प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। कहीं पर भी बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार से गर्मी का असर देखने को मिलने लगेगा। वहीं 16 अप्रैल से प्रदेश में लू चलने लगेगी। जिसके बाद भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक तापमान धार का 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 40 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री और रतलाम का 39.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

ea44ffb9-95e
ea44ffb9-95e

मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 147 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 67 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 96, भोपाल में 133, ग्वालियर में 147 दर्ज की गई है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो दर्जन से अधिक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, मैहर, उमरिया, सतना, कटनी, सिंगरौली आदि में तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं ग्वालियर, अनूपपुर, बुरहानपुर, टीकमगढ़, शहडोल, जबलपुर, दतिया, डिंडोरी, सिवनी आदि में बारिश पर अलर्ट जारी किया गया है।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी मौसम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा