भीषण गर्मी का दौर शुरू, जमकर तपेंगे ये जिले, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | Apr 17, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में बुधवार को को कुछ जिलों में मौसम ने करवट ली। धार के मनावर में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जबकि पांढुर्णा में भी हल्की बारिश देखी गई। पांढुर्णा में दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे अचानक बारिश शुरू हुई और लगभग आधे घंटे तक यह लगातार जारी रही। भीषण गर्मी के बीच बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई, क्योंकि गेहूं की फसल खेतों में रखी थी। मध्य प्रदेश के नौ शहरों में बुधवार को तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम में सबसे अधिक 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, इसके बाद नर्मदापुरम, खंडवा और शाजापुर का नंबर रहा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख शहरों- उज्जैन में 40.4 डिग्री, इंदौर में 40.2 डिग्री, भोपाल में 39.6 डिग्री, जबलपुर में 38.3 डिग्री और ग्वालियर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं भोपाल शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 63 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 110, ग्वालियर में 124 और इंदौर में 126 दर्ज हुई।
मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी की संभावना जताई है, और अगले तीन दिन तक हीट वेव (लू) के चलते मौसम में राहत की कोई संभावना नहीं है। वर्तमान में प्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव हैं, जिनमें दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक ट्रफ शामिल हैं। 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) आ सकता है, जिससे पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
MP Weather Temperature Report 16 april
मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
Air Quality Meters 16 april
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari