MP Weather Update: एमपी में 43 डिग्री पारे के बीच कई जगह बूंदाबांदी से राहत, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 27, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 26 april
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शनिवार को मौसम ने करवट ली, जहां कुछ जिलों में तेज गर्मी के बीच अचानक बारिश ने राहत दी, वहीं दूसरी ओर कई शहरों में पारा 43°C को पार कर गया। भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, खंडवा और पांढुर्णा में दिन में हुई बौछारों के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि ग्वालियर और खजुराहो जैसे शहरों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जबकि सीहोर में 47 किमी/घंटा की गति से आंधी दर्ज की गई।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

शनिवार को कई शहरों में गर्मी का असर भी देखा गया। ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। खजुराहो में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री, ग्वालियर में 43.6 डिग्री और नौगांव में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, खरगोन, रतलाम, टीकमगढ़, खंडवा, नरसिंहपुर, बैतूल, शाजापुर, मंडला, रीवा, धार, मलाजखंड, रायसेन, सतना और दमोह में पारा 42.4 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहा। बारिश की वजह से कई शहरों में पारा गिरा, जबकि पचमढ़ी, जो एक हिल स्टेशन है, में तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमरिया में 37.1 डिग्री, जबलपुर-सीधी में 37.8 डिग्री, नर्मदापुरम-सिवनी में 38.2 डिग्री, और इंदौर-सागर में 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather temprature 26 april
mp weather temprature 26 april


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ओरछा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 90 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 101, इंदौर में 116 और भोपाल में 127 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 26 april
Air Quality Meters 26 april


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में रविवार 27 अप्रैल 2025 को पश्चिमी मध्य प्रदेश (West Madhya Pradesh) में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 40°C के आसपास रहने की संभावना है।​ वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश (East Madhya Pradesh) में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38°C के आसपास रह सकता है।​ इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुए हल्के कपड़े पहनें और पर्याप्त पानी का सेवन करें वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक के कारण बाहरी गतिविधियों में सावधानी बरतें।

thesootr links

एमपी मौसम | एमपी मौसम अनुमान | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम तापमान | एमपी मौसम न्यूज | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा