MP Weather Update: 29 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | May 08, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में एकसाथ कई वेदर सिस्टम के एक्टिव होने के कारण बुधवार को कई जिलों में आंधी, ओले और बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा। इस कारण प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान ने 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। बुधवार को इंदौर में पारा 3.8 डिग्री गिरा जिससे तापमान 28.6 डिग्री पर पहुंच गया।
मध्यप्रदेश में विभिन्न मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश हुई। राजधानी भोपाल सहित इंदौर, नर्मदापुरम, छतरपुर, मुरैना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सीहोर, रायसेन, मंदसौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास और रतलाम जिलों के कई हिस्सों में बारिश देखी गई। इन स्थानों पर तेज आंधी भी चली।
बुधवार को प्रदेश के किसी भी शहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंचा। नरसिंहपुर में सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खजुराहो में 39.4 डिग्री, रीवा में 38.5 डिग्री और सीधी-मंडला में 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। उमरिया में 38.1 डिग्री और शिवपुरी तथा सतना में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं, बड़े शहरों जैसे उज्जैन में 29 डिग्री, भोपाल में 31.4 डिग्री, इंदौर में 32.4 डिग्री, ग्वालियर में 37 डिग्री और जबलपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।
![10761246-26d]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर देवास की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 130 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देवास शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 65 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 75, जबलपुर में 78 और इंदौर में 78 दर्ज हुई।
![0faa7841-d72]()
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के कारण पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई और गुरुवार को भी मौसम इसी तरह का बने रहने की संभावना है। 8, 9 और 10 मई तक के लिए मौसम विभाग ने बारिश-ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और माह के अंत तक तापमान में भारी वृद्धि (47°C तक) और लू की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को हाइड्रेशन बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मध्यप्रदेश में विभिन्न मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश हुई। राजधानी भोपाल सहित इंदौर, नर्मदापुरम, छतरपुर, मुरैना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सीहोर, रायसेन, मंदसौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास और रतलाम जिलों के कई हिस्सों में बारिश देखी गई। इन स्थानों पर तेज आंधी भी चली।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
खजुराहो में 39.4 डिग्री, रीवा में 38.5 डिग्री और सीधी-मंडला में 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। उमरिया में 38.1 डिग्री और शिवपुरी तथा सतना में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं, बड़े शहरों जैसे उज्जैन में 29 डिग्री, भोपाल में 31.4 डिग्री, इंदौर में 32.4 डिग्री, ग्वालियर में 37 डिग्री और जबलपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
10761246-26d
मप्र का AQI, देवास की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देवास शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 65 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 75, जबलपुर में 78 और इंदौर में 78 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
0faa7841-d72
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और माह के अंत तक तापमान में भारी वृद्धि (47°C तक) और लू की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को हाइड्रेशन बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari