MP Weather Update: कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | May 12, 2025, 05:28 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। प्रदेश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और दोपहर के बाद कई जिलों में भारी बारिश हुई। भोपाल के कई इलाके में भी जोरदार बारिश हुई। साथ ही मंदसौर, शहडोल, इंदौर, छतरपुर, सागर, खरगोन और अशोकनगर में तेज हवाओं के साथ पानी गिरा।
अशोकनगर में तो ओलावृष्टि भी हुई। खरगोन में आंधी के कारण कई स्थानों पर टीन शेड उड़ गए, जबकि कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गए। यह सीजन की अब तक की सबसे तेज आंधी मानी जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खरगोन में 16 मिमी, नौगांव और सागर में 2 मिमी, और इंदौर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही तापमान और उमस में वृद्धि हो गई।
रविवार को प्रदेश में कई दिनों के बाद कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। एमपी का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बड़े शहरों की बात की जाए तो भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 35.9 डिग्री, ग्वालियर में 39.6 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस सतना में दर्ज किया गया।
![8f8b1adb-8c3]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर रतलाम की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 128 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रतलाम शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 68 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 77, भोपाल में 83 और इंदौर में 111 दर्ज हुई।
![d5afb78f-630]()
मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है, जबकि मध्य महाराष्ट्र के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है। इसके साथ ही, सौराष्ट्र से लेकर मध्य अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
इन वेदर सिस्टम के असर से अरब सागर से नमी आ रही है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा सहित प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। 14 मई के बाद मौसम में सुधार के संकेत हैं, लेकिन इसके साथ ही तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस में भी इजाफा होने की संभावना है।
मौसम का हाल | एमपी में मौसम का हाल | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अनुमान | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम विभाग | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather Alert Today | MP weather news | mp news hindi
अशोकनगर में तो ओलावृष्टि भी हुई। खरगोन में आंधी के कारण कई स्थानों पर टीन शेड उड़ गए, जबकि कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गए। यह सीजन की अब तक की सबसे तेज आंधी मानी जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खरगोन में 16 मिमी, नौगांव और सागर में 2 मिमी, और इंदौर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही तापमान और उमस में वृद्धि हो गई।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बड़े शहरों की बात की जाए तो भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 35.9 डिग्री, ग्वालियर में 39.6 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस सतना में दर्ज किया गया।
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
8f8b1adb-8c3
मप्र का AQI, रतलाम की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रतलाम शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 68 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 77, भोपाल में 83 और इंदौर में 111 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
d5afb78f-630
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
इन वेदर सिस्टम के असर से अरब सागर से नमी आ रही है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा सहित प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। 14 मई के बाद मौसम में सुधार के संकेत हैं, लेकिन इसके साथ ही तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस में भी इजाफा होने की संभावना है।
मौसम का हाल | एमपी में मौसम का हाल | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अनुमान | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम विभाग | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather Alert Today | MP weather news | mp news hindi
thesootr links
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari