मध्य प्रदेश में 15 मई से अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Sandeep Kumar | May 15, 2025, 06:30 IST
mp-weather-forecast-rain
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। प्रदेश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report: मध्य प्रदेश में अरब सागर से आ रही नमी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिन में तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर बाद बादल छाने और कहीं छिटपुट तो कहीं जोरदार बारिश देखने को मिली। बुधवार को राजधानी भोपाल में बादल छाए रहे कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। रायसेन, नीमच और मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि दूसरी तरफ कई क्षेत्रों में काफी गर्मी रही। बुधवार को भोपाल में बादल छाए रहे कई जगह बूंदाबांदी भी हुई।
बुधवार को प्रदेश में कई दिनों के बाद कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। शहरों की बात की जाए तो खजुराहो में 42.4 डिग्री,नौगांव 42.0 डिग्री, सतना 41.8 डिग्री, ग्वालियर 41.4 डिग्री और रीवा 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
![27f77eaf-d56]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर देवास की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 132 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देवास शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 73 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 91 , भोपाल में 111 और जबलपुर में 113 दर्ज हुई।
![c2f178e1-f02]()
मध्य प्रदेश के मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया हे। प्रदेश के कई जिलों में 15 मई से अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बरसात के बाद दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मध्य प्रदेश में दो दर्जन से अधिक जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। पूर्वानुमान की बात मानें तो इंदौर, मुरैना, रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट, भिंड,देवास, गुना, शाजापुर, बैतूल, सीहोर, देवास,बदतिया, नर्मदापुरम आदि में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों में आंधी और ओलावृष्टि पर भी अलर्ट जारी किया गया है।
एमपी मौसम अपडेट | mp weather alert | MP weather Forecast | mp news hindi एमपी मौसम मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
27f77eaf-d56
मप्र का AQI, देवास की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देवास शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 73 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 91 , भोपाल में 111 और जबलपुर में 113 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
c2f178e1-f02
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी मौसम अपडेट | mp weather alert | MP weather Forecast | mp news hindi एमपी मौसम मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari