मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश और गर्मी का मिलाजुला असर, जानें मौसम का हाल
Sandeep Kumar | May 21, 2025, 06:30 IST
mp-weather-update-rain-and-heat-alert
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस समय दो विपरीत मौसम का सामना हो रहा है। एक तरफ बारिश से गर्मी में राहत मिली है, तो दूसरी ओर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 21 मई से राजधानी भोपाल, इंदौर, और उज्जैन जैसे शहरों में बारिश हो सकती है। हालांकि, इस बीच कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी, जिससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी।
मंगलवार को प्रदेश में कई दिनों के बाद कई शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। बड़े शहरों की बात की जाए तो खजुराहो में 46, नौगांव 44.7 डिग्री, टीकमगढ़ 44.6 डिग्री, चित्रकूट 44.4 डिग्री, शिवपुरी 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
![9318f5d0-b82]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर कटनी की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 132 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कटनी शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 66 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 73, भोपाल में 84 और इंदौर में 109 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
![fe3fbd32-755]()
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 40 जिलों में तेज हवाओं और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, जो 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
एमपी मौसम विभाग | एमपी मौसम | mp weather alert | MP weather news
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
9318f5d0-b82
मप्र का AQI, कटनी की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कटनी शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 66 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 73, भोपाल में 84 और इंदौर में 109 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
fe3fbd32-755
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी मौसम विभाग | एमपी मौसम | mp weather alert | MP weather news
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari