मध्य प्रदेश में आसमान से आफत! गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Jun 05, 2025, 06:30 IST
Share
mp-thunderstorm-orange-alert-heavy
mp-thunderstorm-orange-alert-heavy

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे 'द सूत्र' की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मानसून से पहले मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज तूफानी हवाएं, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रतलाम, धार, मंदसौर और ग्वालियर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वी मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 5 और 6 जून को हल्की प्री-मानसून बारिश हो सकती है। यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है। मौसम की अस्थिरता राहत के साथ खतरे भी बढ़ा रही है। गुरुवार से प्रदेश के 29 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

बुधवार को नौगांव सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टीकमगढ़ में 37.8 डिग्री, खरगौन में 37.6 डिग्री, खंडवा में 37.5 डिग्री और खजुराहो में 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

470093d2-8a8
470093d2-8a8


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 125 दर्ज किया गया।

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 70 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 81, जबलपुर में 85 और इंदौर में 88 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

5f23fe51-35e
5f23fe51-35e


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश के इंदौर, रतलाम, उज्जैन, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, चंबल, दतिया, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, सीहोर, सुजालपुर, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, झाबुआ, नीमच, मंदसौर और भोपाल के कुछ हिस्सों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है। इससे इन इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। 4 दिनों तक प्रदेश में इन जिलों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार 5 जून से मौसम प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर अनुमान लगाया है। वहीं शुक्रवार 6 जून को नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। ठीक ऐसे ही मौसम विभाग ने 7 और 8 जून को बारिश और मौसम का अनुमान जताया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



मध्य प्रदेश मौसम | एमपी मौसम | mp weather alert | MP weather Forecast |एमपी मौसम अपडेट | MP Weather update

Tags:
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा