MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 21 से 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Jun 22, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 22 june
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मानसून की आगमन के साथ मध्यप्रदेश में भारी बारिश हुई है, जिससे कई क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। शनिवार को राजधानी भोपाल सहित 20 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सतना जिले के चित्रकूट में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गुना में नदी पार करते वक्त ट्रैक्टर और बाइक बह गए।

शनिवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सीधी में 48 मिमी, रतलाम में 33 मिमी, सतना में 23 मिमी, और रीवा में 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई। खजुराहो में 12 मिमी, मंडला में 5 मिमी, और दमोह में 4 मिमी वर्षा हुई। उज्जैन और नौगांव में 3-3 मिमी, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, उमरिया, और मलाजखंड में 2-2 मिमी वर्षा हुई। छिंदवाड़ा, धार, गुना और इंदौर में 1-1 मिमी वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में शनिवार को गुना में 66.7 मिमी, शिवपुरी में 45 मिमी, टीकमगढ़ में 42 मिमी, और उमरिया में 26.7 मिमी वर्षा हुई। धार में 26 मिमी, सिवनी में 21.6 मिमी, नरसिंहपुर में 21 मिमी, और सागर में 17 मिमी वर्षा हुई। मलाजखंड में 14.6 मिमी, मंडला में 14.5 मिमी, पचमढ़ी में 14.2 मिमी, बैतूल में 12.4 मिमी, सीधी में 11.4 मिमी, और छिंदवाड़ा में 11.2 मिमी वर्षा हुई।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.7 डिग्री, इंदौर में 30.6 डिग्री, ग्वालियर में 30.4 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.8 डिग्री तक पहुंच गया। बड़वानी में 33.8 डिग्री, सीधी में 33.4 डिग्री, सतना में 32.4 डिग्री, शाजापुर में 32.3 डिग्री और खरगोन में 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

f43b7af7-f98
f43b7af7-f98


मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 99 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 54 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 63, जबलपुर में 71 और इंदौर में 75 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

da579e4f-4e7
da579e4f-4e7


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है और साथ ही ट्रफ भी एक्टिव है। इन सिस्टम्स के प्रभाव से प्रदेश के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में अति भारी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 21 से 26 जून तक मध्यप्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP Weather update | मानसून की एंट्री | मॉनसून | मौसम अपडेट | IMD मौसम अपडेट

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम अपडेट
  • मानसून
  • मॉनसून
  • मानसून की एंट्री
  • IMD मौसम अपडेट
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा