MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पांच सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 12, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 12 july
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। सिवनी में 9 घंटे में 6.5 इंच बारिश हुई। छतरपुर के खजुराहो में लगभग ढाई इंच, उमरिया-नौगांव में 1.8 इंच, सतना में 1.1 इंच और पचमढ़ी-ग्वालियर में आधा इंच बारिश दर्ज की गई।
कटनी, शहडोल, सीधी, मैहर, मऊगंज, दतिया, नर्मदापुरम, रतलाम, श्योपुर, दमोह, जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़ और सीहोर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने आधे से ज्यादा प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32 डिग्री, इंदौर में 31 डिग्री, ग्वालियर में 32.7 डिग्री, उज्जैन में 29 डिग्री और जबलपुर में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25 डिग्री तक आ गया। श्योपुर में 34.4 डिग्री, खजुराहो में 34.0 डिग्री, रतलाम में 33.2 डिग्री, सीधी में 33.0 डिग्री और आगर-मालवा में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया।

12b8e310-768
12b8e310-768


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। गुरुवार को MP के अमरपाटन में 126 मिमी, मझौली में 96 मिमी, चुरहट में 96 मिमी, रीवा में 90 मिमी, चित्रंगी में 79 मिमी, सिहावल में 78 मिमी और विजयराघवगढ़ में 72 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ddeb54ca-dfd
ddeb54ca-dfd


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में पांच वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। इसके साथ ही, पूर्वी मध्यप्रदेश के निचले हिस्से में, जो छत्तीसगढ़ के पास है, कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बन चुका है। इस कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है।

यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को रीवा, जबलपुर, भोपाल, सागर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वही, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं, बिजली गिरने और अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

यहां के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, ग्वालियर, मुरैना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और मैहर जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्यप्रदेश का मौसम | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • mp weather alert
  • मौसम
  • मध्यप्रदेश का मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा