MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 02, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 2 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भले ही भारी बारिश का दौर भले ही थोड़ा थमा हुआ नजर आया, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर फिर से शुरू होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश शुक्रवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ ही रहा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी ही हुई, लेकिन इसका असर तापमान पर नहीं पड़ा। IMD की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश में मानसून फिर अपना रौद्र रूप दिखाएगी।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.6 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 22.2 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 32.8 डिग्री, सतना में 31.2 डिग्री, रीवा में 31.0 डिग्री, ग्वालियर में 30.8 डिग्री और मुरैना में 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तालुन में दर्ज किया गया।

b45409c8-020
b45409c8-020


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 27.7 इंच बारिश हो चुकी है।

एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 17.2 इंच था, यानी कि करीब 10.5 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

शुक्रवार को MP के ओरछा में 41 मिमी, जतारा में 29 मिमी, परसवाड़ा में 26.2 मिमी, देवरी-रायसेन में 26.2 मिमी, बैहर में 24.2 मिमी, नीमच में 24.0 मिमी, घाटीगांव 19.3 मिमी और गढ़ाकोटा में 19.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

35286751-aa7
35286751-aa7


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून द्रोणिका मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चक्रवात बने हुए हैं। इन मौसम प्रणालियों के असर से आने वाले दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों में ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर और नीमच में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ होने लगेगा, लेकिन दोपहर बाद हल्की बौछारों के साथ गरज-चमक हो सकती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश
  • मौसम
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा