MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 13 अगस्त से होगी तेज बारिश, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Aug 11, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में रविवार को भोपाल, सीहोर, श्योपुर और बड़वानी में बारिश हुई, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिली। रविवार को हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश जारी रहेगी। साथ ही 13-14 अगस्त के बाद बारिश का सिलसिला तेज हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण 13 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.0 डिग्री, इंदौर में 30.9 डिग्री, ग्वालियर में 31.5 डिग्री, उज्जैन में 33.0 डिग्री और जबलपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.6 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 34.4 डिग्री, श्योपुर में 34.0 डिग्री, रतलाम में 33.6 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.2 डिग्री और चित्रकूट में 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
![f9db3a20-e3b]()
मध्यप्रदेश का
मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में नहीं है और बारिश का दौर थमा हुआ है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं-कहीं हल्की बारिश ही हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 28.8 इंच बारिश हो चुकी है।
वैसे तो एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 19 इंच था, यानी कि करीब 9.8 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
रविवार को MP के बीना में 152.0 मिमी, दमोह में 108.0 मिमी, उमरिया में 74.8 मिमी, रीवा में 62.0 मिमी, पवई में 60.0 मिमी और देवसर में 54.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![22394c91-a4c]()
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ अब मध्यप्रदेश से बाहर की ओर जा रहा है और उत्तरप्रदेश के ऊपर एक चक्रवातीय सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ ही, गुजरात से पश्चिमी मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ फैला हुआ है, जिसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। सागर, दमोह, सिवनी, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी 13 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है।
इसके अलावा, प्रदेश के बाकी सभी जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और सुरक्षा का ध्यान रखें।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | mausam | Aaj Ka Mausam | mausam alert mp | Monsoon | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश जारी रहेगी। साथ ही 13-14 अगस्त के बाद बारिश का सिलसिला तेज हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण 13 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.6 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 34.4 डिग्री, श्योपुर में 34.0 डिग्री, रतलाम में 33.6 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.2 डिग्री और चित्रकूट में 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
f9db3a20-e3b
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
वैसे तो एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 19 इंच था, यानी कि करीब 9.8 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
रविवार को MP के बीना में 152.0 मिमी, दमोह में 108.0 मिमी, उमरिया में 74.8 मिमी, रीवा में 62.0 मिमी, पवई में 60.0 मिमी और देवसर में 54.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
22394c91-a4c
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
इसके अलावा, प्रदेश के बाकी सभी जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और सुरक्षा का ध्यान रखें।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | mausam | Aaj Ka Mausam | mausam alert mp | Monsoon | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari