MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Jul 30, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भोपाल में सोमवार रात से हो रही बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर दी है। पश्चिमी मध्यप्रदेश के जिलों में कई घंटों से लगातार बारिश के कारण नर्मदा, चंबल, सिंध, पार्वती और क्वारी नदियां उफान पर हैं। ओंकारेश्वर डैम का जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए उसके 14 गेट मंगलवार को खोले गए।
भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद नर्मदापुरम में तवा बांध के नौ गेट खोलने पड़े। वहीं बैतूल में सतपुड़ा बांध के पांच गेट फिर से खोले गए। भोपाल के कलियासोत डैम का एक गेट भी खोला गया। नदी-नालों में उफान आने के कारण कई जगह लोगों के बहने की खबरें सामने आईं हैं।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.6 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 22.2 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 34.1 डिग्री, श्योपुर में 32.8 डिग्री, खजुराहो में 32.2 डिग्री, दतिया में 31.1 डिग्री और शिवपुरी में 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।
![04580581-77d]()
मध्यप्रदेश का
मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 25.4 इंच बारिश हो चुकी है।
एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 16 इंच था, यानी कि करीब 9 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
मंगलवार को MP के चाचौरा में 205 मिमी, बरेली में 158.8 मिमी, ब्यावरा में 151.4 मिमी, मकसूदनगढ़ में 150 मिमी, उदयपुरा में 150 मिमी, बाड़ी 135 मिमी और राघौगढ़ में 118 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![528f6f39-4b6]()
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। साथ ही एक मानसून ट्रफ लो प्रेशर एरिया से निकलकर सतना से बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसके अलावा, एक और ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम से बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। 29 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने रायसेन, नर्मदापुरम और हरदा जिलों में अत्यधिक बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, देवास, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में अतिभारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इन क्षेत्रों में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | एमपी में मानसून | MP Weather update | MP Monsoon | MP weather Forecast
भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद नर्मदापुरम में तवा बांध के नौ गेट खोलने पड़े। वहीं बैतूल में सतपुड़ा बांध के पांच गेट फिर से खोले गए। भोपाल के कलियासोत डैम का एक गेट भी खोला गया। नदी-नालों में उफान आने के कारण कई जगह लोगों के बहने की खबरें सामने आईं हैं।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 22.2 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 34.1 डिग्री, श्योपुर में 32.8 डिग्री, खजुराहो में 32.2 डिग्री, दतिया में 31.1 डिग्री और शिवपुरी में 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।
04580581-77d
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 16 इंच था, यानी कि करीब 9 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
मंगलवार को MP के चाचौरा में 205 मिमी, बरेली में 158.8 मिमी, ब्यावरा में 151.4 मिमी, मकसूदनगढ़ में 150 मिमी, उदयपुरा में 150 मिमी, बाड़ी 135 मिमी और राघौगढ़ में 118 मिमी बारिश दर्ज की गई।
528f6f39-4b6
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
यहां के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इन क्षेत्रों में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | एमपी में मानसून | MP Weather update | MP Monsoon | MP weather Forecast
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA