MP Weather Update : मध्यप्रदेश के इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 04, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update 4 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में फिलहाल बारिश का कोई मजबूत सिस्टम नहीं है, लेकिन उत्तरप्रदेश की यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। रामघाट पर मंदिर के अंदर पानी घुसने लगा है और 100 से ज्यादा दुकानों में जलभराव हो गया है। प्रशासन ने नदी किनारे स्थित दुकानों को खाली करने के निर्देश दिए हैं।

रविवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश का दौर रहा। श्योपुर में 9 घंटों में 2 इंच बारिश हुई, जबकि सतना और सागर में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर, शिवपुरी, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़ और बालाघाट जिलों में भी हल्की बारिश हुई। पिछले चार दिनों से कुछ जिलों में ही हल्की बारिश का दौर जारी है और अगले दो दिनों तक ऐसा मौसम बना रहने का अनुमान है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 31.3 डिग्री, इंदौर में 30 डिग्री, ग्वालियर में 32.7 डिग्री, उज्जैन में 30.2 डिग्री और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.4 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 32.7 डिग्री, रतलाम में 32.6 डिग्री, श्योपुर में 32.4 डिग्री, खजुराहो में 32.0 डिग्री और तालुन में 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।

972f7e19-ec3
972f7e19-ec3


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 28 इंच बारिश हो चुकी है।

एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 17.6 इंच था, यानी कि करीब 10.5 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

रविवार को MP के हनुमना में 120 मिमी, त्योंथर में 110 मिमी, मानपुर में 87.5 मिमी, अमानगंज में 80.2 मिमी, नईगढ़ी में 80 मिमी और गुढ़ में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई।

6fcbfdd1-9e7
6fcbfdd1-9e7


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ प्रदेश के ऊपरी हिस्से में मौजूद हैं, लेकिन इसका ज्यादा असर प्रदेश में देखने को नहीं मिला। हालांकि, अगले दो दिनों (4-5 अगस्त) तक उत्तरी हिस्से में तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले, टीकमगढ़, गुना, नर्मदापुरम, छतरपुर, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उमरिया जिलों में हल्की बारिश हुई थी।

यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट

अगले 24 घंटों में ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में साढ़े 4 इंच तक तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों के लिए भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जो भारी वर्षा का संकेत है।

अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

प्रदेश के शेष जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को मौसम में होने वाले इन बदलावों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • भारी बारिश
  • येलो अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा