MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 3 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 05, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 5 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से ग्वालियर, छतरपुर समेत 8 जिलों में सोमवार को थोड़ी देर के लिए जोरदार बारिश हुई। इन जिलों में रविवार को भी बारिश हुई थी। दूसरी तरफ, उत्तरप्रदेश की यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मध्यप्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर रही।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी क्षेत्र में एक ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इस वजह से ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में आने वाले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है, जिसमें लगभग 4.5 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां लोगों को उमस परेशान कर सकती है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.6 डिग्री, इंदौर में 30 डिग्री, ग्वालियर में 30.7 डिग्री, उज्जैन में 30.2 डिग्री और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.4 डिग्री तक आ गया। श्योपुर में 32.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 32.2 डिग्री, तालुन में 32.0 डिग्री, भैरूंदा में 31.9 डिग्री और गुना में 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया।

164765f1-594
164765f1-594


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 28.4 इंच बारिश हो चुकी है।

एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 19 इंच था, यानी कि करीब 9.4 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

सोमवार को MP के त्योंथर में 130 मिमी, सिंगरौली में 75.8 मिमी, सरई में 62.2 मिमी, जवा में 56 मिमी, श्योपुर में 48.6 मिमी और रामपुर बाघेलान में 44.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

7b3be3a0-114
7b3be3a0-114


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की सक्रियता बनी हुई है, जिससे आगामी दिनों में मौसम में और बदलाव हो सकता है। विभाग ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि वे बारिश के दौरान बाहर न निकलें और खासकर उन क्षेत्रों में पानी जमा होने की संभावना के कारण सतर्क रहें। ग्वालियर, मुरैना और भिंड के आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4.5 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जो बारिश को और बढ़ा सकती हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे मौसम में थोड़ी ठंडक आ सकती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

MP weather Forecast | MP weather news | mp weather alert | MP Weather update | Monsoon | IMD मौसम पूर्वानुमान | MP में मौसम अलर्ट | आज का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • Monsoon
  • mp weather alert
  • MP में मौसम अलर्ट
  • मौसम
  • IMD मौसम पूर्वानुमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा