MP Weather Update: मध्यप्रदेश में एकसाथ कई सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 15, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 15 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई, कुछ स्थानों पर तेज और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली। पचमढ़ी में 9 घंटे में 1.75 इंच बारिश हुई, जबकि गुना में 1.5 इंच और इंदौर में 0.5 इंच पानी गिरा।

बैतूल, दतिया, नर्मदापुरम, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, टीकमगढ़ और शाजापुर सहित कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। भोपाल में तड़के बारिश हुई और दिन में धूप निकली।

मालवा-निमाड़, विशेषकर इंदौर और उज्जैन क्षेत्र में आगामी 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों के 15 में से 8 जिलों में अब तक 14 इंच से कम बारिश हुई है।

बता दें कि गुना, निवाड़ी, मंडला और टीकमगढ़ में 45 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं, इंदौर और उज्जैन जिलों में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई है और यहां के अन्य जिलों में भी सूखा खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 28.0 डिग्री, इंदौर में 30.0 डिग्री, ग्वालियर में 34.0 डिग्री, उज्जैन में 30.7 डिग्री और जबलपुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.2 डिग्री तक आ गया। श्योपुर में 34.2 डिग्री, ग्वालियर में 34.0 डिग्री, मुरैना में 33.5 डिग्री, पृथ्वीपुर में 32.7 डिग्री और खजुराहो में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया।

044956a7-05b
044956a7-05b


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में नहीं है और बारिश का दौर थमा हुआ है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं-कहीं हल्की बारिश ही हो रही है। सम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 29.9 इंच बारिश हो चुकी है।

यह कुल लक्ष्य का 81 प्रतिशत है। अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 7.1 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 6.4 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

गुरुवार को MP के करेरा में 110 मिमी, अलीपुर में 93 मिमी, नरवर में 73 मिमी, किरनापुर में 65.4 मिमी, पिपरिया में 61.8 मिमी और बिलहरी में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई।

c15b74c0-efc
c15b74c0-efc


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है और तीन ट्रफ की गतिविधि भी जारी है। अगले चार दिनों में यह सिस्टम और अधिक मजबूत होगा, जिससे कई जिलों में भारी और अत्यधिक बारिश का दौर जारी रहेगा। अगस्त के दूसरे पखवाड़े में तेज बारिश की शुरुआत होगी, जो अंत तक जारी रहेगी।

इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 15 अगस्त को मौसम का हाल गंभीर होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अति भारी बारिश के लिए कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें उज्जैन, रतलाम और धार शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाधित यातायात जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वहीं, भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट उन जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां अच्छी बारिश की संभावना है। इन जिलों में नीमच, इंदौर, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। इन जिलों में भी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

बाकी बचे जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्का सा मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जिलों में भी कुछ अस्थायी बारिश हो सकती है, लेकिन यह अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम तीव्र होगी। इसके अलावा, इन बदलावों से प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | MP weather today | एमपी मौसम | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम तापमान | एमपी मौसम न्यूज | IMD मौसम पूर्वानुमान | IMD मौसम अपडेट | MP में मौसम अलर्ट | MP में मौसम का पूर्वानुमान | आज का मौसम | आज कैसा रहेगा मौसम | एमपी का मौसम

Tags:
  • आज का मौसम
  • MP weather today
  • आज कैसा रहेगा मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP में मौसम अलर्ट
  • IMD मौसम अपडेट
  • मौसम
  • IMD मौसम पूर्वानुमान
  • MP में मौसम का पूर्वानुमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा