MP Weather Update: मौसम के दो रंग, अगले 2 दिन इन जिलों में होगी बारिश, यहां चलेगी लू

Rohit Sahu | Apr 29, 2025, 15:12 IST
Share
thesootr
imdm-weather-forecas Photograph: (thesootr)

मध्यप्रदेश में 2 मई तक बारिश और लू का दोहरा असर देखने को मिलेगा। पूर्वी और दक्षिणी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम का मूड काफी बदलने वाला है। एक तरफ तेज गर्मी और लू लोगों को झुलसाने को तैयार है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का सिलसिला शुरू हो गया है। यह असर खासकर प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में ज्यादा देखा जाएगा। यहां 2 मई तक यह प्रभाव बने रहने के आसार हैं।

शहडोल से बालाघाट तक बारिश की चेतावनी

मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की आशंका है। यह बारिश साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ की सक्रियता की वजह से हो रही है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि सिस्टम एक्टिव है, इसलिए मंगलवार को भी बारिश के हालात बनेंगे। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में भीषण गर्मी

जहां एक ओर पूर्वी हिस्से भीग रहे हैं, वहीं पश्चिमी मध्यप्रदेश में गर्मी चरम पर है। ग्वालियर और उज्जैन संभाग में लू की स्थिति बनी हुई है। भोपाल और इंदौर में भी पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सोमवार को ग्वालियर का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक रहा।

30 अप्रैल को कहां बारिश, कहां लू

30 अप्रैल को प्रदेश का मौसम दो ध्रुवों में बंटा रहेगा। लू/बारिश का अलर्ट ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, भिंड के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर में भी गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं रीवा, मऊगंज, सीधी, अनूपपुर इन जिलों में दोपहर के समय तेज लू के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें..मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, अगले 72 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल.. यलो अलर्ट

1 मई को प्रदेश भर में ऐसा रहेगा मौसम

1 मई को मौसम का मिजाज और अधिक सक्रिय रहेगा। कुछ जिलों में भीषण गर्मी तो कुछ में तेज बारिश देखने को मिलेगी। इंदौर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, रायसेन, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मैहर, सतना में इस दिन पूर्वी और मध्य जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका भी मौसम विभाग ने जताई है।

यह भी पढ़ें...क्रिकेट मैच जीतने के बाद कॉन्स्टेबल सौरभ शुक्ला को आया हार्ट अटैक, जश्न मनाते चली गई जान

17 जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर, ग्वालियर में 44 पार

सोमवार को प्रदेश में तेज धूप और गर्मी ने जनजीवन प्रभावित किया। ग्वालियर में तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। उज्जैन में 42 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री और जबलपुर में 38.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कुल मिलाकर 17 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

mp news hindi | एमपी मौसम न्यूज | एमपी मौसम | MP weather news | एमपी मौसम अलर्ट | mp weather alert | MP Weather Alert Today

Tags:
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी मौसम न्यूज
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • mp news hindi
  • MP Weather Alert Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती