MP Weather Update : मध्य प्रदेश में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर , सीएम यादव ने की सतर्क रहने की अपील
Amresh Kushwaha | Jul 27, 2024, 09:06 IST
MP Weather Update
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार एमपी के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।
MP Weather Update : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन हुआ है। वहीं अलग- अलग स्थानों पर तीन अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है।
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी भारी बारिश की चेतावनी के बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी एवं उससे लगे गांगेय क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, रोहतक, दिल्ली, आगरा, सीधी, डाल्टनगंज, आसनसोल से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक जा रही है। इसके अलावा अलग अलग स्थानों पर तीन अन्य मौसम प्रणालियां भी बनी हुई हैं।
एमपी के इन जिलों में
रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
एमपी के इन जिलों में
भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, रतलाम, देवास, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, सीधी, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, दमोह, छतरपुर, मैहर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने कहा, वर्तमान में भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, कटनी, छतरपुर, सतना में आज भारी बारिश का पूर्वानुमान है, हम सब सावधानी रख रहे हैं। आगामी 4 दिन पूरे प्रदेश में हल्की वर्षा का अनुमान है। सागर और कटनी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, राहत कैंप भी चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार 26 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रायसेन में 83, नर्मदापुरम में 53, पचमढ़ी में 43, भोपाल में 30, नौगांव में 25, छिंदवाड़ा में 22, उज्जैन में 18, रतलाम एवं धार में नौ, गुना एवं मलाजखंड में आठ, खजुराहो एवं सीधी में तीन, बैतूल एवं इंदौर में एक, सतना में 0.5 और जबलपुर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी भारी बारिश की चेतावनी के बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय
एमपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
एमपी के इन जिलों में येलो अलर्ट
सीएम मोहन यादव ने की सतर्क रहने की अपील की
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "वर्तमान में भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शिवहर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, कटनी, छतरपुर, सतना में आज भारी बारिश का पूर्वानुमान है, हम सब सावधानी रख रहे हैं... आगामी 4 दिन पूरे प्रदेश में हल्की वर्षा का अनुमान है... सागर… pic.twitter.com/t74H4bkdfi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2024
पिछले दिनों प्रदेश के इन जिलों में हुई भारी बारिश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari