चक्रवात दाना के बीच MP के कई जिलों में बारिश के आसार, ठंड का आई

Madhav Singh | Oct 24, 2024, 07:06 IST
Share
d
d

ओडिशा और पश्चिम बंगाल को प्रभावित करने वाला दाना तूफान मध्य प्रदेश के मौसम को भी प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटे अहम रहने वाले हैं। इससे पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश होने के आसार बताए जा रहे हैं।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल को प्रभावित करने वाला अवदाब का क्षेत्र तूफान 'दाना' मध्य प्रदेश के मौसम को भी प्रभावित करने वाला है। बताया गया है कि आने वाले कुछ घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं। शुक्रवार सुबह तक यह तूफान ओडिशा में पुरी तट के पास टकरा सकता है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश जबलपुर, रीवा व शहडोल संभाग के जिलों में बारिश भी हो सकती है। यह दाना तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर और तीव्र हो सकता है।

इसके साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश का न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पचमढ़ी, मंडला, बालाघाट में पारा तेजी से नीचे गिरा है। प्रदेश से मानसून विदाई ले चुका है, लेकिन अभी भी कई जिले ऐसे हैं, जहां मौसम की मार देखी जा रही है।

तापमान में आने लगी गिरावट

मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को प्रदेश के 17 जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, यह तापमान इस सीजन की रात का सबसे कम तापमान है।

Cyclone Remal Alert : तेज रफ्तार से आ रहा चक्रवाती तूफान रेमल, इन राज्यों पर होगा बड़ा असर, मचाएगा बड़ी तबाही

बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बुरहानपुर खंडवा और खरगोन जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है। बुधवार को प्रदेश में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। प्रदेश के प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान की बात करें तो खजुराहो में 35.4, दमोह में 35, नरसिंहपुर में 31, जबलपुर में 32.6, उज्जैन में 33, ग्वालियर में 33.3 और भोपाल में 32.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मापा गया।

Chhattisgarh Weather Forecast : रायपुर में आज 40 के पार पहुंचेगा तापमान, कहीं होगी बारिश

पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान

अगर बात करें पचमढ़ी के तापमान की तो यहां पर तापमान में अब तक की सबसे ज्यादा गिरावट रिकॉर्ड हुई। यहां 14.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के इस सीजन में यह अबतक की सबसे बड़ी गिरावट है। मंडला में 15.4, बालाघाट में 17.3, टीकमगढ़ में 18.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया। इसके पहले भी पचमढ़ी का तापमान सबसे कम मापा गया है। पिछले कई दिनों से यहां तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP weather
  • weather news
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम
  • भारतीय मौसम विभाग
  • एमपी मौसम विभाग
  • Madhya Pradesh Weather News
  • Bhopal Weather News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती