फिर बदलेगा मौसम, एमपी में बुधवार से लू चलेगी, ये जिले सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे
Rohit Sahu | Apr 15, 2025, 14:12 IST
mp news weather alert
मध्य प्रदेश में 16 अप्रैल से लू का असर शुरू होने जा रहा है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल रहा है। एमपी में 16 अप्रैल से लू का असर तेज हो जाएगा। मौसम विभाग ने इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा।
11 जिलों में
मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार के अनुसार, 16 अप्रैल को मौसम (MP Weather update) दो रंगों में दिखेगा। कहीं बारिश तो कहीं लू का असर दिखेगा। इस दौरान इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के कुछ जिलों में लू (mp weather alert) चलेगी। 17 और 18 अप्रैल को भी 11 जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। आगामीखंडवा, बुरहानपुर, खरगोन में लू की स्थिति भी बन सकती है।
![weather summer]()
यह भी पढ़ें: MP में मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के 28 जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के अमरपुर में दर्ज की गई, जहां 24.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी बारिश हुई, जिनमें शामिल हैं।
thesootr links
तापमान 40 के पार
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। सोमवार को रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में 41, शाजापुर और धार में 41, खंडवा में 40.5 और नर्मदापुरम में 40 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
11 जिलों में लू का अलर्ट
weather summer
यह भी पढ़ें: MP में मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम का हाल
बीते 24 घंटे में कहां कितनी बारिश
- सागर के देवरी में 20 मिमी
- छतरपुर के राजनगर में 20 मिमी
- छिंदवाड़ा के तामिया में 16.6 मिमी
- लहार में 15.5 मिमी
- सिवनी के बारघाट में 13.2 मिमी
- सागर के केसली में 8.2 मिमी
- दमोह के पथरिया में 7 मिमी
- नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में 7 मिमी
- अनूपपुर के अमरकंटक में 6 मिमी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari