MP में बदला मौसम, बारिश तूफान से तबाही, आंधी में गिरा टावर, हजारों क्विंटल गेहूं खराब

Rohit Sahu | May 04, 2025, 15:30 IST
Share
mp weather forecast
mp weather forecast

मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश और ओलों की मार से हालात बिगड़े, छतरपुर में BSNL का टॉवर गिरा, राजगढ़ में पेड़ में गिरी बिजली, 45 जिलों में मौसम अलर्ट।

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलों की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजधानी भोपाल समेत इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में धूल भरी आंधी और बारिश ने कहर बरपाया। मौसम विभाग ने रविवार के लिए 45 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ एक्टिव

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, मध्यप्रदेश में मौसम में यह बदलाव तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ लाइनों के कारण हो रहा है। इसी वजह से राज्य में आंधी और बारिश का सिलसिला बना हुआ है। अगले चार दिनों तक, यानी 7 मई तक तेज हवाओं और वर्षा की संभावना जताई गई है।

तेज आंधी से गिरा जर्जर BSNL टॉवर

छतरपुर जिले के बरद्ववाहा गांव में शनिवार शाम आई तेज आंधी के कारण BSNL का एक जर्जर टॉवर गिर गया। यह टॉवर लंबे समय से निष्क्रिय था और इसकी हालत भी बेहद खराब बताई जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आंधी में टूटा मोबाइल टॉवर।
आंधी में टूटा मोबाइल टॉवर।


टीकमगढ़ में किसानों का गेहूं भीगा

टीकमगढ़ में भारी बारिश ने तबाही मचा दी। तेज हवा के कारण घरों की छतों पर लगी चादरें उड़ गईं और दुकानों के बोर्ड और होर्डिंग्स क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा, खुले में रखा किसानों का हजारों क्विंटल गेहूं भी बारिश में भीग गया, जिसमें सरकारी खरीद का गेहूं भी शामिल है।

88f55e7e-d34
88f55e7e-d34

राजगढ़ में बिजली गिरने से धधका पेड़

राजगढ़ जिले के पीपलहेला गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से पेड़ में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

राजगढ़ के पीपलहेला गांव में बिजली गिरने से पेड़ में आग लग गई।
राजगढ़ के पीपलहेला गांव में बिजली गिरने से पेड़ में आग लग गई।


आंधी-बारिश के बीच गर्मी ने भी छोड़ा नहीं पीछा

जहां एक ओर राज्य में तेज आंधी और बारिश ने राहत दी, वहीं दूसरी ओर गर्मी ने भी अपना असर दिखाया। शनिवार को नरसिंहपुर 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। रतलाम में तापमान 43.4 डिग्री, खरगोन में 42.6 डिग्री, शाजापुर में 42.4 डिग्री और खंडवा में पारा 42.1 डिग्री तक दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें...MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत

प्रमुख शहरों में भी पारा चढ़ा

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में पारा 41.1 डिग्री, इंदौर में 40.8 डिग्री, उज्जैन में 41.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री और जबलपुर में 38.9 डिग्री रहा। हालांकि, पचमढ़ी 35 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, सिवनी, छिंदवाड़ा, सीधी, टीकमगढ़, रायसेन और शिवपुरी जैसे जिलों में भी तापमान में गिरावट देखी गई।

7 मई तक रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक, यानी 7 मई तक, मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। भोपाल में धूल भरी हवा चलने की आशंका है। शनिवार को भोपाल में धूल भरी आंधी ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया था।

यह भी पढ़ें...MP Weather Update: भोपाल, इंदौर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP Weather Update Today | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अनुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम विभाग | Bhoapl weather | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम


Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP Weather update
  • मध्य प्रदेश मौसम अनुमान
  • Bhoapl weather
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • MP Weather Update Today
  • मध्य प्रदेश मौसम विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज