MP Weather Update : मानसून ने बदला अपना मूड, कहीं बारिश तो कहीं ठंड

Madhav Singh | Oct 23, 2024, 08:59 IST
Share
mp monsoon
mp monsoon

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी कई हिस्सों में बारिश हुई। इसकी वजह साइक्लोनिक सर्कुलेशन बताई जा रही है। इसके चलते प्रदेश के पश्चिमी-दक्षिणी हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है। पचमढ़ी में रात-दिन का तापमान सबसे कम रहा।

लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से पिछले 8 दिन से मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश हुई, जिसके चलते खंडवा में करीब पौने 2 इंच पानी गिरा। इंदौर में भी शाम को बारिश हुई तो वहीं आलीराजपुर में भी बारिश से मौसम बदला रहा।

पश्चिमी-दक्षिणी हिस्सों में मौसम का असर

बताया जा रहा है कि यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया की वजह से एक्टिव है। देश के पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इनमें से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर प्रदेश के पश्चिमी-दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिल रहा है।

MP के मौसम में लगातार बदलाव, जानिए छत्तीसगढ़-राजस्थान के मौसम का हाल

नहीं समझ आ रहा मानसून का मूड

मध्य प्रदेश में मानसून 15 अक्टूबर को लौट चुका है, लेकिन सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से कई जिलों में बारिश का दौर अभी जारी है। पिछले 24 घंटों में बैतूल, बड़वानी, खरगोन, नीमच में भी बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बुधवार को भी इंदौर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

naidunia_image
naidunia_image

इन जगहों पर हुई बारिश

इंदौर में मंगलवार शाम करीब 6 बजे आधे घंटे तक बारिश हुई, खंडवा में दोपहर करीब 3 से 5 बजे तक पानी गिरा। आलीराजपुर में शाम 5.30 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

MP में अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम, कुछ शहरों में होगी बूंदाबांदी

पचमढ़ी में सबसे कम टेम्प्रेचर

प्रदेश में ठंड भी दस्तक दे चुकी है। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से कम बताया गया है। इनमें जबलपुर, खजुराहो, पचमढ़ी, मंडला, नौगांव, रीवा, टीकमगढ़, उमरिया, मलाजखंड, रायसेन शहर शामिल हैं। वहीं पचमढ़ी में टेम्प्रेचर सबसे कम 17 डिग्री के नीचे मापा गया है। बात करें दिन की तो दिन में कई शहरों में गर्मी का असर भी देखने को मिला। मंगलवार को खजुराहो में पारा 36.8 डिग्री, ग्वालियर-गुना में 35 डिग्री और पचमढ़ी में सबसे कम 27.6 डिग्री तापमान रहा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • Monsoon
  • भारतीय मौसम विभाग
  • एमपी मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश में बारिश ठंड
  • मध्य प्रदेश में बारिश
  • हिल स्टेशन पचमढ़ी
  • पचमढ़ी
  • rain fall
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच