भोपाल में तेज बारिश, 38 जिलों में अलर्ट, मध्य प्रदेश में मानसून की इस दिन होगी एंट्री
Rohit Sahu | Published:
Somewhere severe heat somewhere rain alert
भोपाल में दोपहर बाद से ही बारिश हो रही है और अगले कुछ घंटों में एमपी के कई जिलों में मौसम बदलेगा। प्रदेश में मानसून की आमद 15 जून को होने की संभावना है।
भोपाल में मंगलवार को बारिश हुई। मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आंधी-बारिश का दौर जारी है। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 38 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी। वहीं रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और अरब सागर तक द्रोणिका बनी हुई है। दो पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हैं। इन मौसम प्रणालियों के कारण अरब सागर से नमी आ रही है और 16 मई तक मौसम बदला रहेगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें...MP Weather Update : स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, लेकिन पारा 41 डिग्री के पार, जानें मौसम का हाल
जहां-जहां बारिश नहीं हो रही, वहां गर्मी ने दस्तक दे दी है। ग्वालियर में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि शहडोल और जबलपुर में भी धूप तेज हो गई है। मौसम विभाग का मानना है कि 16 मई के बाद मौसम साफ हो सकता है, जिसके बाद प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें...MPPSC की राज्य सेवा परीक्षा 2025 केस पर अपडेट, क्या कर रही है सरकार, आयोग
thesootr links
MP weather Forecast | भोपाल मौसम | बारिश का अलर्ट | मध्य प्रदेश का मौसम | एमपी में बारिश का दौर | एमपी में बारिश | MP weather today | MP weather news | MP weathe
15 जून तक आ सकता है मानसून
मध्य प्रदेश में मानसून की आमद 15 जून को होने की संभावना है। मानसून अंडमान द्वीप में दस्तक दे चुका है और धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। इसके 10 दिन के अंदर पूरे प्रदेश को कवर करने की संभावना है। देश में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में प्रवेश करने की संभावना है। MP में मानसून पूर्वी क्षेत्र से प्रवेश करेगा और इस बार सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।
ये मौसम प्रणाली सक्रिय
यह भी पढ़ें...MP Weather Update : स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, लेकिन पारा 41 डिग्री के पार, जानें मौसम का हाल
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
- 14 मई को आंधी और बारिश का असर पूर्वी हिस्सों में अधिक रहेगा। इस दिन भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अशोकनगर, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है।
- 15 मई को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी की चेतावनी है। इन जिलों में बारिश भी संभावित है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
- 16 मई को प्रदेश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में बारिश का दायरा एक बार फिर बढ़ने वाला है। भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
जहां साफ मौसम, वहां तेज गर्मी का असर
यह भी पढ़ें...MPPSC की राज्य सेवा परीक्षा 2025 केस पर अपडेट, क्या कर रही है सरकार, आयोग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP weather Forecast | भोपाल मौसम | बारिश का अलर्ट | मध्य प्रदेश का मौसम | एमपी में बारिश का दौर | एमपी में बारिश | MP weather today | MP weather news | MP weathe
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari