MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 23, 2025, 06:30 IST
Share
MP WEATHER UPDATE 23 OCTOBER
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई के साथ ही कई इलाकों में ठंड का दौर शुरू हो चुका है। दूसरी तरफ, दक्षिणी राज्य में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। यहां बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है।

पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में बारिश हुई, जबकि अन्य इलाकों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

भोपाल, चंबल, और सागर संभागों में तापमान सामान्य से 2.2-2.7°C तक कम रहा। वहीं, भोपाल और शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान 2.3-3.4°C तक बढ़े। उज्जैन, ग्वालियर, और जबलपुर संभागों में तापमान सामान्य से 2.5-3.0°C अधिक रहे। नर्मदापुरम और सागर में तापमान सामान्य से 3.1-4.4°C अधिक था। शहडोल में यह 6.4°C तक बढ़ा।

आज यानी गुरुवार को भी 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 अक्टूबर तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव कुछ दिनों तक और रह सकता है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 16.5 डिग्री, भोपाल में 17.2 डिग्री, उज्जैन में 17.5 डिग्री, ग्वालियर में 18.2 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.8 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 34.2 डिग्री, बड़वानी में 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 33.6 डिग्री, सतना में 33.5 डिग्री और उज्जैन में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस छतरपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।


मप्र का AQI, ओरछा की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 189 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 94 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 134, ग्वालियर में 144 और इंदौर 158 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आंधी-बारिश और गरज-चमक का सिस्टम सक्रिय है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में एक निम्न दवाब क्षेत्र बन चुका है, जो अगले 24 घंटों में और मजबूत हो सकता है। इसके साथ ही चक्रवात की सक्रियता के कारण दक्षिणी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव हुआ है।

मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें इंदौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, आलीराजपुर, देवास, धार, हरदा, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, बैतूल और बालाघाट जिले शामिल हैं। इन जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने अक्टूबर में बदलते मौसम का मिला-जुला असर बताया है। इन दिनों रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में धूप का प्रभाव जारी रहेगा और तापमान सामान्य रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने का रुझान दिख सकता है। तब तापमान में तेज गिरावट और ठंडी हवाओं का असर होगा।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (23 अक्टूबर) : मध्यप्रदेश सहित देशभर में बारिश और ठंडी हवा का अलर्ट

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में 20 डिग्री से नीचे गिरेगा रात का पारा, जानें आज का मौसम

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • aqi
  • एयर क्वालिटी इंडेक्स
  • एक्यूआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं