MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में अगले 48 घंटों में फिर बढ़ेगी ठंड, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Nov 29, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.5°C से 2.5°C कम रहा। शेष संभागों में तापमान सामान्य था।
न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में 4.4°C तक गिरा। वहीं, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर संभागों में तापमान 3.3°C से 3.5°C तक गिरे। बाकी संभागों में तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ।
भोपाल और रीवा संभागों में तापमान सामान्य से 1.8°C से 2.0°C तक कम था। उज्जैन संभाग में तापमान सामान्य से 2.9°C अधिक था। बाकी सभी संभागों में तापमान सामान्य रहा।
आने वाले 24 घंटों में मौसम सूखा ही रहेगा। तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में हल्की सर्दी और ठंडी हवाएं बनी रह सकती हैं। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 10.1 डिग्री, भोपाल में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11.2 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 23.4 डिग्री तक आ गया। बड़वानी में 31.6 डिग्री, खंडवा में 31.5 डिग्री, खरगौन में 31.4 डिग्री, उज्जैन में 30.0 डिग्री और आलीराजपुर में 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 218 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 81 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 159, भोपाल में 182 और जबलपुर में 200 दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवातीय तूफान Ditwah पिछले 6 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ा है। यह श्रीलंका के तट के पास और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह तूफान श्रीलंका के त्रिनकोमाली से 40 किमी, भारत के पुडुचेरी से 430 किमी और चेन्नई से 530 किमी दूर है। इस तूफान के अगले 24 घंटों में उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी के पास पहुंचने की संभावना है।
साथ ही, उत्तर पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो समुद्र की सतह से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर फैला है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जो 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। यह परिसंचरण और चक्रवातीय तूफान मौसम में बदलाव और बारिश की स्थिति बना सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है। तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इसके अलावा, दिसंबर में प्रशांत महासागर में ला नीना सक्रिय हो सकती है। इसका असर ठंड पर हो सकता है, लेकिन यह अभी पूरी तरह से तय नहीं है।
अगर ला नीना पूरी तरह सक्रिय होता है, तो उत्तर भारत में दिसंबर और जनवरी में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ सकती है। ला नीना के प्रभाव से कड़ाके की ठंड के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में ज्यादा बर्फबारी हो सकती है, जिससे जनवरी और फरवरी में ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान ठंड के साथ बर्फबारी से मौसम और भी सर्द हो सकता है।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (29 नवंबर): मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क, पूर्वी भारत में बारिश तो पश्चिम में बढ़ेगी ठंड
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में सुबह छाएगा घना कोहरा, जानें आज का मौसम
न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में 4.4°C तक गिरा। वहीं, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर संभागों में तापमान 3.3°C से 3.5°C तक गिरे। बाकी संभागों में तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ।
भोपाल और रीवा संभागों में तापमान सामान्य से 1.8°C से 2.0°C तक कम था। उज्जैन संभाग में तापमान सामान्य से 2.9°C अधिक था। बाकी सभी संभागों में तापमान सामान्य रहा।
आने वाले 24 घंटों में मौसम सूखा ही रहेगा। तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में हल्की सर्दी और ठंडी हवाएं बनी रह सकती हैं। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 23.4 डिग्री तक आ गया। बड़वानी में 31.6 डिग्री, खंडवा में 31.5 डिग्री, खरगौन में 31.4 डिग्री, उज्जैन में 30.0 डिग्री और आलीराजपुर में 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।
मप्र का AQI , दमोह की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 81 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 159, भोपाल में 182 और जबलपुर में 200 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
एमपी का मौसम पूर्वानुमान
साथ ही, उत्तर पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो समुद्र की सतह से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर फैला है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जो 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। यह परिसंचरण और चक्रवातीय तूफान मौसम में बदलाव और बारिश की स्थिति बना सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है। तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इसके अलावा, दिसंबर में प्रशांत महासागर में ला नीना सक्रिय हो सकती है। इसका असर ठंड पर हो सकता है, लेकिन यह अभी पूरी तरह से तय नहीं है।
अगर ला नीना पूरी तरह सक्रिय होता है, तो उत्तर भारत में दिसंबर और जनवरी में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ सकती है। ला नीना के प्रभाव से कड़ाके की ठंड के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में ज्यादा बर्फबारी हो सकती है, जिससे जनवरी और फरवरी में ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान ठंड के साथ बर्फबारी से मौसम और भी सर्द हो सकता है।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (29 नवंबर): मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क, पूर्वी भारत में बारिश तो पश्चिम में बढ़ेगी ठंड
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में सुबह छाएगा घना कोहरा, जानें आज का मौसम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari