MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 30, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 30 september
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में....

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बावजूद सोमवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा। भोपाल में दिन के वक्त धूप के बीच हल्की बारिश हुई। वहीं ग्वालियर में 9 घंटे के दौरान सवा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दतिया, डिंडौरी, नर्मदापुरम, मंडला और सागर में भी हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया की सक्रियता के कारण राज्यभर में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे के लिए राज्य में हल्की बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 अक्टूबर से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन भी बारिश हो सकती है।

बता दें कि मध्यप्रदेश के दतिया, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, आगर-मालवा, नीमच, रतलाम, मंदसौर और राजगढ़, अशोकनगर के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब ये इलाके मानसून के प्रभाव से मुक्त हो गए हैं।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.6°C डिग्री, इंदौर में 32.8°C डिग्री, ग्वालियर में 35.1°C डिग्री, उज्जैन में 31.0°C डिग्री और जबलपुर में 33°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.6 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 35.1 डिग्री, दतिया में 34.1 डिग्री, टीकमगढ़ में 34.0 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.8 डिग्री और खजुराहो में 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस खरगोन में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 45 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 37.2 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.8 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

मध्यप्रदेश के 41 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

सोमवार को MP के नसरुल्लागंज में 98.0 मिमी, सोंडवा में 56.0 मिमी, निवाली में 51.4 मिमी, बिछिया में 46.4 मिमी, आलीराजपुर में 44.2 मिमी और सेंधवा में 44.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के बॉर्डर पर ट्रफ लाइन और लो प्रेशर एरिया सक्रिय हैं, जिससे विभिन्न हिस्सों में तेज और हल्की बारिश हो सकती है। 1 अक्टूबर से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके चलते दशहरे के दिन 2 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के सभी हिस्सों में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज का मौसमः मौसम विभाग के अनुसार, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (30 सितंबर) : गुजरात-कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट, MP में होगी हल्की बरसात

MP Weather update: धार-बड़वानी में भारी बारिश, तवा डैम के 5 गेट खुले

be indian-buy indian
be indian-buy indian




Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज