MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई जल्द, अगले 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 01, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 1 october
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में....

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के 10 जिलों में मंगलवार को बारिश हुई, जिसमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर शामिल हैं। बैतूल में डेढ़ इंच, बालाघाट के मलाजखंड में सवा इंच और दतिया में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर में भी आधा इंच बारिश हुई, वहीं भोपाल, जबलपुर, सागर, डिंडौरी और मुरैना में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण दशहरे के दिन भी कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसका अधिक प्रभाव दक्षिणी हिस्से में देखने को मिलेगा। फिलहाल, हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

नए मौसम सिस्टम के कारण प्रदेश में मानसून की विदाई फिलहाल नहीं होगी। एक सप्ताह के बाद मानसून वापस लौट सकता है। अब तक प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है, जिनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और राजगढ़ शामिल हैं। अशोकनगर के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो चुका है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.6°C डिग्री, इंदौर में 32.8°C डिग्री, ग्वालियर में 35.6°C डिग्री, उज्जैन में 31.0°C डिग्री और जबलपुर में 33°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.4 डिग्री तक आ गया। पृथ्वीपुर में 37.0 डिग्री, ग्वालियर में 35.6 डिग्री, खजुराहो में 35.2 डिग्री, श्योपुर में 35.0 डिग्री और सतना में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर में दर्ज किया गया।


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37.2 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 45.1 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 37.3 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.8 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

मध्यप्रदेश के 41 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

मंगलवार को MP के बिछिया में 42.8 मिमी, ग्वालियर में 30.4 मिमी, मोहनगढ़ में 30.0 मिमी, रामनगर में 18.4 मिमी, भैंसदेही में 18.0 मिमी और कोलारस में 14.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, कच्छ की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बने दो अलग-अलग निम्न दबाव वाले क्षेत्रों के कारण, एक ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों से होते हुए उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश तक फैल गई है। इसी कारण, तेज बारिश होने का अनुमान है। दूसरा ट्रफ कच्छ की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है, जो उत्तर-पश्चिम राजस्थान तक फैल चुका है।

इन दोनों ट्रफ लाइनों के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और भारी बारिश हो सकती है। अगले 4 दिनों तक प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान है, साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी रहेगी। पांचवे दिन से तेज बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो सकता है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज का मौसमः मौसम विभाग ने झाबुआ, इंदौर, देवास, मंडला, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (1 अक्टूबर) : दिल्ली, राजस्थान में तीखी धूप, तो पंजाब-MP में बारिश दिलाएगी राहत

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

be indian-buy indian
be indian-buy indian




Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज