MP Weather Update : प्रदेश के 32 जिलों में आज होगी बारिश, मानसून अभी भी गुजरात में अटका

Shreya Nakade | Jun 17, 2024, 07:41 IST
Share
मध्य प्रदेश मौसम आज
मध्य प्रदेश मौसम आज

मध्‍य प्रदेश में अभी तक मानसून की एंट्री नहीं हुई है। हालांकि प्री मानसून की बारिश प्रदेश के कई जिलों में हो रही है। आज मध्य प्रदेश के 32 जिलों में बारिश तो 7 में लू चलने का अनुमान है...

मानसून की रफ्तार गुजरात में ठमी हुई है। इसकी गति बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कमजोर हो गई है। ऐसे में अभी तक मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक नहीं दी है ( monsoon in madhya pradesh ) हालांकि पूरे प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां देखी जा सकती है।
सोमवार सुबह ही राजधानी भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश हुई ( rainfall in bhopal )। हालांकि प्रदेश में मानसून की एंट्री 19-20 जून तक हो सकती है ( monsoon entry in mp )। इससे पहले प्री मानसून की बारिश कई इलाकों में होने के अनुमान हैं।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 17 जून के लिए प्रदेश के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है ( rain alert in mp today )। इन जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट- जबलपुर, सागर, देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर।

यहां भी बारिश का अलर्ट- भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा मंदसौर और नीमच।

ये खबर भी पढ़िए...

एमपी में बनेंगी 1 लाख किलोमीटर सड़कें, जानिए आपके एरिया से कितनी रोड निकलेंगी

7 जिलों में लू का अनुमान

एक तरफ जहां आधे से ज्यादा प्रदेश में बारिश का अनुमान है, कुछ इलाकों में अभी भी लू चलेगी। मौसम विभाग ने 17 जून को 7 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में लू- निवाड़ी, रीवा, सतना, सीधी, मैहर, मऊगंज और छतरपुर।

ये खबर भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव बोले, जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर से आएंगे आपके घर डॉक्टर

रविवार को भी हुई बारिश

रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिली। कहीं तेज गर्मी का प्रभाव भी रहा। सबसे ज्यादा 46.6 डिग्री तापमान चित्रकूट का रहा।

इसके अलावा राजधानी भोपाल, रायसेन, सिवनी, छिंदवाड़ा, रतलाम, पचमढ़ी और विदिशा समेत कई जिलों में बारिश भी दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़िए...

railway news : भोपाल-बीना स्पेशल मेमू सहित 22 ट्रेनों के नंबर किए चेंज , देखें गाड़ियों की पूरी लिस्ट

Tags:
  • मानसून
  • Monsoon in Madhya Pradesh
  • Monsoon entry in MP
  • लू
  • मानसून की एंट्री
  • बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • मध्य प्रदेश में मानसून
  • rainfall in bhopal
  • rain alert in mp today
  • प्री मानसून की बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज