MP Weather Update: प्रदेश में सिहरन वाली सर्दी, भोपाल में टूटा रिकॉर्ड

Raj Singh | Nov 17, 2024, 06:59 IST
Share
MP_cold.
MP_cold.

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। राजधानी भोपाल और जबलपुर में तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं शुक्रवार-शनिवार की रात पचमढ़ी जिले में पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। इसकी वजह उत्तर-पूर्वी हवाओं के कमजोर होने और पहाड़ों में जेटस्ट्रीम है। राजधानी भोपाल और जबलपुर में तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। भोपाल की रातें पिछले साल से ज्यादा सर्द हैं। जबकि प्रदेश के पचमढ़ी जिले में दिन और रात दोनों ही सबसे ठंडे दर्ज किए गए। बता दें कि नवंबर महीने में यहां की रातें सबसे ठंडी रही हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात पचमढ़ी जिले में पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसकी वजह से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े।

पिछले साल रिकॉर्ड टूटा

राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल 14 नवंबर को भोपाल में रात का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था। यह रात नवंबर की सबसे ठंडी रात रही। इस बार शुक्रवार-शनिवार की रात तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी भोपाल में नवंबर का महीना पिछले साल से ज्यादा ठंडा है। भोपाल के अलावा जबलपुर में भी रात का तापमान सामान्य से कम है। यहां तापमान 13.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 15 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया है।

MP Weather Update : भोपाल में सबसे सर्द रात, पचमढ़ी में रिकॉर्ड गिरावट

आईएमडी ने क्या बताया?

मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर तक प्रदेश में शीतलहर चलेगी। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। जबकि पचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे रहेंगे। इसका कारण उत्तर-पूर्वी हवाओं का असर कम होना है। वहीं पहाड़ों पर जेट स्ट्रीम चल रही है। ये हवाएं प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भी आ रही हैं। इसके चलते शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। आईएमडी ने आगे बताया कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह ठंड के साथ कोहरा भी रहेगा, रात के तापमान में गिरावट और सुबह ठंड का असर रहेगा। गौरतलब है कि पिछले 3 दिनों से भोपाल समेत कई जिलों में सुबह 8 बजे तक कोहरा देखने को मिल रहा है।

विभाग के मुताबिक, इस बार भी पिछले 10 सालों जैसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। दिन गर्म और रातें ठंडी हो रही हैं। हालांकि, 15-16 नवंबर से पारे में बड़ी गिरावट देखने को मिलती है। 20 से 25 नवंबर के बीच कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच जाता है।

MP Weather : प्रदेश के कई जिलों में छाई धुंध, तापमान में हल्की गिरावट

इन शहरों का क्या है हाल?

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार-शनिवार की रात प्रदेश के 16 शहरों में 15 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया गया था। पचमढ़ी में तापमान 7.8 डिग्री, मंडला में 10.5 डिग्री, शहडोल में 10.9 डिग्री, शाजापुर में 11.2 डिग्री, बालाघाट में 12.1 डिग्री, नौगांव में 12.3 डिग्री, टीकमगढ़ में 12.4 डिग्री रहा. इसी तरह बैतूल में 12.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 12.6 डिग्री, राजगढ़ में 13.4 डिग्री, रीवा-रायसेन में 13.5 डिग्री, खंडवा में 14 डिग्री और खरगोन में पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने का कारण क्या है?
    मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने की मुख्य वजह उत्तर-पूर्वी हवाओं का कमजोर होना और पहाड़ों पर जेट स्ट्रीम का चलना है। ये हवाएं प्रदेश के उत्तरी हिस्से में आ रही हैं, जिससे ठंड का असर बढ़ रहा है।
  2. राजधानी भोपाल में इस साल की ठंड कैसे रही?
    भोपाल में इस साल नवंबर का तापमान पिछले साल के मुकाबले कम है। इस साल रात का तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले साल 14 नवंबर को यह तापमान 12.8 डिग्री था, जो उस समय नवंबर की सबसे ठंडी रात थी।
  3. पचमढ़ी में इस बार की रातों का तापमान कितना था?
    पचमढ़ी जिले में नवंबर के महीने की रातें सबसे ठंडी रही हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिसके कारण लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े।
  4. मौसम विभाग ने आगामी दिनों के बारे में क्या चेतावनी दी है?
    मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर तक मध्य प्रदेश में शीतलहर का असर रहेगा। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है, जबकि पचमढ़ी और अमरकंटक में सबसे ज्यादा ठंड रहेगी।
  5. मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान कैसा है?
    प्रदेश के अन्य शहरों जैसे कि मंडला (10.5°C), शहडोल (10.9°C), शाजापुर (11.2°C), बालाघाट (12.1°C), और छिंदवाड़ा (12.6°C) में भी रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय मौसम विभाग
  • एमपी मौसम विभाग
  • भोपाल मौसम
  • MP Weather Updates
  • MP Weather Update Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच