नारी शक्ति का सवाल, MP में विधानसभा से संसद तक महिलाओं का क्या हाल?
Anjali Dwivedi | Apr 20, 2026, 17:10 IST
mp-women-reservation
मध्य प्रदेश में महिला आरक्षण विधेयक पर मचे सियासी घमासान के बीच जानें विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में बीजेपी-कांग्रेस का टिकट वितरण और महिलाओं की भागीदारी की पूरी रिपोर्ट।
देश की संसद में महिला आरक्षण के पारित न हो पाने ने एक नई सियासी बहस को जन्म दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लोकतंत्र के लिए काला अध्याय करार दिया है। वहीं विपक्ष पर महिला विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे आधी आबादी के साथ विश्वासघात बताया है। इस हंगामे के बीच, मध्य प्रदेश की राजनीति में यह सवाल गूंज रहा है कि वास्तव में महिलाओं को सत्ता में कितनी हिस्सेदारी मिली है?
साल 2024 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर बीजेपी ने परचम लहराया। अगर टिकट वितरण की बात करें, तो बीजेपी ने 29 में से छह महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा था और खास बात यह रही कि इन सभी छह महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
दूसरी ओर, कांग्रेस ने केवल एक सीट (रीवा) से महिला प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा को टिकट दिया, लेकिन वे चुनाव जीतने में सफल नहीं हो सकीं।
मध्य प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों के समीकरण को देखें तो यहां बीजेपी का पलड़ा भारी है। कुल 11 सीटों में से आठ पर बीजेपी और तीन पर कांग्रेस का कब्जा है। महिला प्रतिनिधित्व (Women Representation) के मामले में बीजेपी के आठ सांसदों में से तीन महिलाएं हैं।
इसके विपरीत, कांग्रेस के कोटे से राज्यसभा पहुंचने वाले तीनों सांसदों में एक भी महिला शामिल नहीं है। यह आंकड़ा ऊपरी सदन में महिलाओं की कम भागीदारी को साफ दर्शाता है।
साल 2023 के विधानसभा चुनावों में भी महिला भागीदारी को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए। यहां की 230 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 163 और कांग्रेस ने 66 सीटें जीतीं। टिकटों के मामले में दोनों ही दल कंजूस नजर आए:
हैरान करने वाली बात यह है कि जहां विधानसभा और संसद में महिलाओं के लिए संघर्ष जारी है। वहीं मध्य प्रदेश की पंचायतों में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। प्रदेश की 52.84 प्रतिशत पंचायतों पर महिलाओं का कब्जा है।
राज्य में 2 लाख 90 हजार 41 निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि हैं। इनमें 26 जिला पंचायत अध्यक्ष, 179 जनपद अध्यक्ष और हजारों की संख्या में पंच-सरपंच शामिल हैं। जमीनी राजनीति में महिलाओं की यह सक्रियता एक बड़ी उम्मीद जगाती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया की सुविधाएं वापस लेने... दो अधिकारियों ने लिखी चिट्ठी
एमपी न्यूज: सीएम मोहन यादव ने इंदौरी नेताओं को दिखाया आईना, मंच पर छुए सत्तन गुरु के पैर
मध्यप्रदेश न्यूज: इंदौर लसूडिया पुलिस की वारंट तामीली में गुंडागर्दी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की आईपीएस अफसर को धमकी, बोले- डैडी में दम हो तो रोक लेना
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे आधी आबादी के साथ विश्वासघात बताया है। इस हंगामे के बीच, मध्य प्रदेश की राजनीति में यह सवाल गूंज रहा है कि वास्तव में महिलाओं को सत्ता में कितनी हिस्सेदारी मिली है?
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का क्लीन स्वीप
दूसरी ओर, कांग्रेस ने केवल एक सीट (रीवा) से महिला प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा को टिकट दिया, लेकिन वे चुनाव जीतने में सफल नहीं हो सकीं।
राज्यसभा में महिलाओं की भागीदारी
इसके विपरीत, कांग्रेस के कोटे से राज्यसभा पहुंचने वाले तीनों सांसदों में एक भी महिला शामिल नहीं है। यह आंकड़ा ऊपरी सदन में महिलाओं की कम भागीदारी को साफ दर्शाता है।
विधानसभा चुनाव 2023 में टिकटों का गणित
- बीजेपी: केवल 27 महिलाओं (11%) को टिकट दिया, जिनमें से 21 ने जीत हासिल की।
- कांग्रेस: 29 महिलाओं (13%) को मैदान में उतारा, लेकिन सिर्फ पांच ही विधायक बन पाईं। कुल मिलाकर, विधानसभा में महज 27 महिला विधायक ही पहुंच सकीं, जो कुल संख्या का एक छोटा हिस्सा है।
पंचायतों में 52% कब्जा नारी शक्ति का
राज्य में 2 लाख 90 हजार 41 निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि हैं। इनमें 26 जिला पंचायत अध्यक्ष, 179 जनपद अध्यक्ष और हजारों की संख्या में पंच-सरपंच शामिल हैं। जमीनी राजनीति में महिलाओं की यह सक्रियता एक बड़ी उम्मीद जगाती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया की सुविधाएं वापस लेने... दो अधिकारियों ने लिखी चिट्ठी
एमपी न्यूज: सीएम मोहन यादव ने इंदौरी नेताओं को दिखाया आईना, मंच पर छुए सत्तन गुरु के पैर
मध्यप्रदेश न्यूज: इंदौर लसूडिया पुलिस की वारंट तामीली में गुंडागर्दी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की आईपीएस अफसर को धमकी, बोले- डैडी में दम हो तो रोक लेना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari