युवाओं के हक की लड़ाई में खुद हारी पार्टी, मैराथन में लगे कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे

Aman Vaishnav | Jun 18, 2026, 14:19 IST
Share
मैराथन में लगे कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे
मैराथन में लगे कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस ने युवाओं को एक कर मैराथन का आयोजन किया था। इस मैराथन में अचानक कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • एमपी यूथ कांग्रेस ने ग्वालियर में वन टाइम फीस को लेकर एक मैराथन दौड़ कराई थी।
  • मैराथन के दौरान कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे।
  • पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • फूलबाग मैदान में कुछ युवाओं ने यह नारेबाजी की है।
  • इस कार्यक्रम में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी आए थे।

यूथ कांग्रेस की मैराथन में आखिर क्या हुआ?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बुधवार, 17 जून को यूथ कांग्रेस ने एक राजनीतिक आंदोलन किया गया था। इसके तहत उन्होंने एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया था। यह मैराथन प्रतियोगी परीक्षाओं में वन टाइम फीस व्यवस्था को लागू कराने के लिए रखी गई थी।

वहीं इस दौड़ के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि वहां मौजूद हर कोई हक्का-बक्का रह गया। मैराथन के बीच में ही अचानक कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। इसे सुनकर लोग हैरान हो गए।

99eb768e-723
99eb768e-723

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ग्वालियर में हुई इस मैराथन से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्पोर्ट्स कपड़े पहने कुछ युवा मंच पर चढ़ गए हैं। कुछ नीचे जमीन पर खड़े हैं। ये सभी युवा मिलकर कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मैराथन के समापन के दौरान कुछ युवाओं को इनाम नहीं मिला था। इसी कारण से युवाओं ने नाराजगी जताई और कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए।

82cce137-9c9
82cce137-9c9

प्रतियोगी परीक्षाओं में वन टाइम फीस की मांग

यह पूरा कार्यक्रम ग्वालियर के फूलबाग मैदान में खत्म हुआ था। यहां मैराथन का समापन स्थल बनाया गया था। प्रतियोगी परीक्षाओं में वन टाइम फीस व्यवस्था को लागू कराने के लिए युवाओं को एकजुट करके कांग्रेस ने यह हुंकार भरी थी।

कांग्रेस का इस मामले पर कहना था कि केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए उन्हें युवाओं का बहुत मजबूत समर्थन मिला था।

कार्यक्रम में शामिल हुए थे ये बड़े नेता

इस आंदोलन में युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए कांग्रेस के कई बड़े चेहरे पहुंचे थे। कार्यक्रम में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी मौजूद थे। साथ ही युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी थे।

इसके अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी आए हुए थे।

क्या कांग्रेस से नाराज हैं युवा?

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। लोग अब यह पूछ रहे हैं कि जिस पार्टी ने युवाओं के भले के लिए यह पूरा कार्यक्रम आयोजित किया, वहां आए युवा उसी पार्टी के खिलाफ नारे क्यों लगा रहे हैं?

क्या वे इस कार्यक्रम से किसी बात पर नाराज थे या फिर इस पूरी नारेबाजी के पीछे कोई और ही सोच या मंशा काम कर रही थी।

ये खबरें भी पढ़िए...

सनातन बोर्ड होता तो नहीं होती चोरी, राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले देवकीनंदन ठाकुर

बैतूल कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे के नाम पर ठगी, मैसेज कर मांग रहे पैसे

10 रुपए की पानी की बोटल छात्रा को ढाई लाख की पड़ी, एक सिंगल क्लिक से हुआ ये खेल

पूर्व मंत्री दीपक जोशी का दावा, पूर्व पत्नियां फोटो वायरल करने की दे रहीं धमकी

Tags:
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • कांग्रेस पार्टी
  • केंद्र सरकार
  • पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
  • वायरल वीडियो
  • सोशल मीडिया
  • कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह
  • वन टाइम फीस
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा