एमपीईबी के रिटायर चीफ इंजीनियर सुब्रत राय का फार्महाउस सील, द सूत्र ने किया था खुलासा, रेव पार्टी वाला फार्महाउस राय का
Sanjay Gupta | Jul 05, 2024, 12:59 IST
सुब्रत राय
ग्रामीण डी आई जी निमिष अग्रवाल ने फार्म हाउस सील करने के आदेश दिए थे। यहां पर जून में पकड़ी गई रेव पार्टी के दौरान गांजा, शराब, एमडी ड्रग्स जैसी नशीली सामग्री मिली थी।
रालामंडल के जिस रेवेरा फार्महाउस में रेव पार्टी का आयोजन पुलिस ने पकड़ा था। वह फार्म हाउस मप्र पश्चिमी बिजली वितरण कंपनी इंदौर के रिटायर हुए चीफ इंजीनियर सुब्रत राय का है। यह खुलासा द सूत्र ने 13 जून को किया था। पूरी जांच के बाद पुलिस ने चार जुलाई को यह फार्म हाउस अनैतिक गतिविधियों के कारण सील कर दिया। यह फार्म हाउस राय की पत्नी सीमा के नाम पर है।
ग्रामीण डी आई जी निमिष अग्रवाल ने फार्म हाउस सील करने के आदेश दिए थे। यहां पर जून में पकड़ी गई रेव पार्टी के दौरान गांजा, शराब, एमडी ड्रग्स जैसी नशीली सामग्री मिली थी। इस मामले में राय ने द सूत्र से कहा था कि हमने तो जनवरी में ही इसे रेंट पर दिया था, लेकिन पीछे के दो फार्महाउस बने हुए हैं, इसमें तो एक-दो सालों से इस तरह की पार्टियों का आयोजन हो रहा है।
राय ने कहा था कि सोनू गुप्ता और रितेश के साथ हमारा जनवरी में एग्रीमेंट हुआ था, यह साकेत में कहीं पर रेस्त्रां चलाता था। यहां किचन, स्वीमिंग पुल है तो उसे यहां का सेटअप ठीक लगा और किराए पर ले लिया था।
यहां हमने आठ सीसीटीवी भी लगाए हुए हैं। एग्रीमेंट में कड़ी शर्तें थी, लेकिन उन्होंने जिस ईवेंट कंपनी कशिश वाधवान को ईवेंट के लिए दिया उसने गलत आयोजन कर दिया। इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उल्लेखनीय है कि सोनू और रितेश दोनों अभी तक पुलिस गिरफ्त से फरार है।
पुलिस ने आरोपी डीजे वाले अनीश और आयोजक रितेश को जेल भेजा है, जबकि इवेंट मैनेजर कशिश वाधवानी भी बाद में पकड़ी गई थी। पुलिस इस पार्टी को लेकर जहां चर्चा में आई थी, लेकिन वहीं पर इसमें कई लोगों को छोड़ देने और कुछ लोगों पर ही नाममात्र की धारा लगाने से और विवादों में आ गई थी।
जून में पुलिस ने रालामंडल की पहाड़ियों में स्थित रिवेरा हिल्स फार्म हाउस पर पार्टी लूक में दबिश दी थी। पार्टी में गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर, एमडी और शराबखोरी खुलेआम चल रही थी।
पार्टी में हिस्ट्री शीटर से लेकर समलैंगिक तक युवक- युवतियों के साथ शामिल थे। पार्टी का समय रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक था। पुलिस ने यहां से 200 के करीब युवक-युवतियों को पकड़ा जिनमें लेस्बियन और ट्रांसजेंडर्स भी शामिल थे। इतना ही नहीं बताया गया रेव पार्टी में पोल डांस करने के लिए जयपुर से डांसर को भी बुलाया गया था।
![sanjay gupta]()
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
रेव पार्टी में मिले थे सौ से ज्यादा युवा और नशे की सामग्रियां
रेस्त्रां चलाता था इसलिए दिया था, नहीं पता था यह करेगा
यहां हमने आठ सीसीटीवी भी लगाए हुए हैं। एग्रीमेंट में कड़ी शर्तें थी, लेकिन उन्होंने जिस ईवेंट कंपनी कशिश वाधवान को ईवेंट के लिए दिया उसने गलत आयोजन कर दिया। इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उल्लेखनीय है कि सोनू और रितेश दोनों अभी तक पुलिस गिरफ्त से फरार है।
आरोपियों को जेल भेजा, तीन की तलाश जारी
जयपुर से आई थी पोल डांसर, बह रही थी शराब-गांजा- स्मैक
पार्टी में हिस्ट्री शीटर से लेकर समलैंगिक तक युवक- युवतियों के साथ शामिल थे। पार्टी का समय रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक था। पुलिस ने यहां से 200 के करीब युवक-युवतियों को पकड़ा जिनमें लेस्बियन और ट्रांसजेंडर्स भी शामिल थे। इतना ही नहीं बताया गया रेव पार्टी में पोल डांस करने के लिए जयपुर से डांसर को भी बुलाया गया था।
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari