MPPSC ने 2025 का इंटरव्यू कैलेंडर भी किया जारी, 4 राज्य सेवा परीक्षा में होगी अंतिम भर्ती

Sanjay Gupta | Dec 17, 2024, 23:05 IST
Share
MPPSC
MPPSC

मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आय़ोग (पीएससी) ने साल 2025 का परीक्षा कैलेंडर जारी करने के बाद अब इंटरव्यू का भी कैलेंडर जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इसमें साल 2022 के इंटरव्यू की प्रक्रिया जहां जनवरी में पूरी हो जाएगी।

INDORE : मप्र लोक सेवा आय़ोग (पीएससी) ने साल 2025 का परीक्षा कैलेंडर जारी करने के बाद अब इंटरव्यू का भी कैलेंडर जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इसमें साल 2022 के इंटरव्यू की प्रक्रिया जहां जनवरी में पूरी हो जाएगी, वहीं कैलेंडर में साल 2023, साल 2024 और साल 2025 के भी इंटरव्यू बताए गए हैं। यानी एक नहीं चार राज्य सेवा परीक्षाओं के अंतिम रिजल्ट और भर्ती एक साल में होगी।

इस तरह है इंटरव्यू कैलेंडर

  • साल 2022 के इंटरव्यू नवंबर 2024 में ही शुरू हो चुके थे जो 10 जनवरी 2025 तक खत्म हो जाएंगे और मिड जनवरी में अंतिम भर्ती हो सकेगी।
  • साल 2023 के इंटरव्यू जुलाई 2025 में प्रस्तावित है।
  • साल 2024 के इंटरव्यू अगस्त 2025 में प्रस्तावित किए गए हैं।
  • साल 2025 राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू नवंबर 2025 में संभावित बताए गए हैं।

क्या राज्य वन सेवा 2025 में नहीं है पद

वहीं राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू दिसंबर 2024 में ही खत्म हो जाएंगे। राज्य वन सेवा 2024 के इंटरव्यू 16 और 17 जनवरी में होंगे। लेकिन राज्य वन सेवा 2025 के इंटरव्यू तारीख नहीं बताई गई है। माना जा रहा है कि वन सेवा के पद शायद नहीं आए हैं, क्योंकि परीक्षा कैलेंडर में भी राज्य वन सेवा 2025 मेंस की तारीख प्रस्तावित नहीं है। हालांकि राज्य सेवा और वन सेवा 2025 की प्री जरूर एक साथ 16 फरवरी 2025 को प्रस्तावित है।

ु
ु


ि
ि


असिस्टेंट प्रोफेसर व अन्य के इंटरव्यू

वहीं कैलेंडर में असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू, सहायक संचालक ग्रामोद्योग हथकरघा व तकनीकी, खनिज निरीक्षक, सहायक पंजीयक व मेडिकल में इंटरव्यू प्रस्तावित है।

ये खबर भी पढ़ें...

MPPSC ने 2025 का कैलेंडर किया जारी, इसमें राज्य सेवा, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षाएं

MPPSC के खिलाफ उम्मीदवारों में बढ़ रहा आक्रोश, 18 दसंबर को महाआंदोलन

परीक्षा कैलेंडर में 15 परीक्षाएं बताई गई

वहीं सोमवार को जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर में पीएससी ने कुल 15 परीक्षाओं के संभावित माह जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पीएससी से विविध मांगों को लेकर युवा 18 दिसंबर को पीएससी को ज्ञापन देने और महाआंदोलन की बात कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा के बाद अब इंटरव्य का कैलेंडर राहत देने वाला है।

परीक्षा कैलेंडर में इन परीक्षाओं का जिक्र

  • सबसे अहम राज्य सेवा व वन सेवा परीक्षा 2025 प्री की ताऱीख 16 फरवरी बताई गई है। साथ ही राज्य सेवा मुख्य परीक्षा जून 2025 के पहले सप्ताह में संभावित बताई गई है।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती एक बार फिर होगी इसमें पहले चरण में मई 2025 में 15 विषय, और फिर अक्तूबर 2025 में 12 विषय में परीक्षा संभावित है।
  • इसके साथ ही इंजीनियरिगं परीक्षा जुलाई 2025 में है
  • इसके साथ ही सहायक नियंत्रक नाप-तौल विभाग, पुरालेख अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पुरातत्वीय अधिकारी, सहायक संचालक मतस्योद्योग की परीक्षाएं भी है।
  • फिलहाल कुल 15 परीक्षाओं का जिक्र कैलेंडर में किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • PSC
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश
  • mppsc interview
  • mppsc 2025
  • mppsc 2025 strategy
  • mppsc interview news
  • MPPSC 2025 Calendar
  • mppsc 2025 exam date
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच