MPPSC का कमाल : आपत्ति का लिंक खोले बिना ही जारी कर दी आंसर शीट

Siddhi Tamrakar | Jan 20, 2025, 12:45 IST
Share
mppsc answer key without objection link 2025
mppsc answer key without objection link 2025

MPPSC ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 में बिना ऑब्जेक्शन लिंक खोले कंप्यूटर साइंस की फाइनल आंसर की जारी की, जिससे उम्मीदवारों में रोष है।

MPPSC की राज्य पात्रता परीक्षा में फिर धांधली का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पत्रता परीक्षा 2024 के कंप्यूटर विज्ञान के विषय ऑब्जेक्शन लिंक खोले बिना ही फाइनल आंसर की जारी कर दी। ऐसे कई उम्मीदवार हैं, जो परीक्षा में पूछे गए सवालों पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाना चाहते थे, मगर अंतिम तारीख निकलने के बाद भी लिंक खोला ही नहीं गया। अब हताश छात्र न्याय की उम्मीद में कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। आइए समझते हैं पूरा मामला क्या है…

MPPSC answer key
MPPSC answer key
mppsc answer ker date over
mppsc answer ker date over

कंप्यूटर साइंस के उम्मीदवारों से हुआ खिलवाड़

मामला कंप्यूटर विज्ञान का है। बता दें कि MPPSC यानी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पत्रता परीक्षा 2024 के पेपरों के सवालो की आपत्तियां MP Online के माध्यम से बुलवाने की व्यवस्था की है। इसके तहत संबंधित उम्मीदवार प्रश्नपत्र के हिसाब से लिंक खोलकर पूछे गए सवालों पर आपत्तियां दर्ज करवा सकते थे। और नियमानुसार आयोग सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद ही आंसर शीट जारी करता। बता दें कि यह आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 थी।
MPPSC answer key 1
MPPSC answer key 1

MPPSC answer key 2
MPPSC answer key 2

आयोग ने बिना आपत्ति दर्ज किए जारी की फाइनल आंसर की

बड़वाह के कंप्यूटर साइंस के उम्मीदवार डॉक्टर रवि चौबे के अनुसार उन्होंने अपने पेपर की आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए 9 जनवरी को लिंक खोला तो पहले पेपर यानी सामान्य प्रश्नपत्र के सिर्फ 50 सवाल ही खुल रहे थे, जबकि दूसरे प्रश्नपत्र का तो लिंक ही नहीं खुला। जबकि दूसरे विषयों के दोनों पेपर के लिंक विधिवत खुल रहे थे। यह समस्या खंडवा से प्रीतेश अग्निहोत्री सहित कई उम्मीदवारों को आई। टेक्नीकल दिक्कत आने के बाद रवि चौबे ने तो ईमेल और cm helpline व telephone आदि के माध्यम से आयोग को सूचित किया था, फिर भी आयोग ने बिना आपत्ति दर्ज कर फाइनल आंसर की ही आज जारी कर दी। ऐसे में कंप्यूटर साइंस के उम्मीदवारों के साथ एक तरह से अन्याय हो गया है। रवि का कहना है कि अगर आयोग ने जल्द ही कोई फैसला नहीं लिया तो वे कोर्ट जा सकते हैं।

MPPSC answer key CM HELPLINE
MPPSC answer key CM HELPLINE

MPPSC answer key EMAIL
MPPSC answer key EMAIL

इस संबंध में आयोग के जिम्मेदार अधिकारी की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। जैसे ही उनकी तरफ से कोई जवाब आएगा the sootr तत्काल अपडेट करेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • कंप्यूटर साइंस
  • State Eligibility Test  2024
  • MPPSC Answer Key
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि