MPPSC कब देगा एपी की आंसर की, 2024 के इंटरव्यू कब, असिस्टेंट प्रोफेसर के बाकी इंटरव्यू कब होंगे
Sanjay Gupta | Jul 05, 2025, 12:42 IST
mppsc-assistant-professor-2024-answer-key-interviews-2022-2024
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) को लेकर उम्मीदवारों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख सवाल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 की आंसर की और 2022 के असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू की तारीखें हैं।
मप्र लोक सेवा आयोग (PSC) को लेकर लगातार उम्मीदवारों के सवाल द सूत्र के पास आ रहे हैं। हाल के समय में सबसे बड़े तीन सवाल उठ रहे हैं, जिसके लिए हजारों उम्मीदवार परेशान हैं। इनके जवाब आयोग से बात कर जानने की कोशिश की गई है। इसमें यह जानकारी सामने आई है।
खबर यह भी...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए सक्रिय हुआ आयोग, मेंशन लेकर जल्द सुनवाई के लिए रखवाया केस
आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए 7 जुलाई से इंटरव्यू घोषित किए हुए हैं। इसमें करीब 800 उम्मीदवार हैं और इसमें कम से कम एक माह का समय लगेगा।
यदि आयोग इसी के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर के भी इंटरव्यू प्लान करता है तो फिर यह कुछ दिन और लंबा चलेगा। लेकिन राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए आयोग ने अगस्त का शेड्यूल घोषित किया हुआ है, लेकिन अभी तारीख और इसकी औपचारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
द सूत्रको मिली जानकारी अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के 2022 के इंटरव्यू और राज्य सेवा 2024 के इंटरव्यू को लेकर ही विचार जारी है। फिर भी यह इंटरव्यू अधिक डिले नहीं होंगे और इसे अगस्त अंत या सितंबर में रखने की तैयारी की जा रही है। इससे अधिक इसमें देरी नहीं होगी। यह आयोग की प्राथमिकता में हैं।
खबर यह भी...MPPSC के ट्रांसपोर्ट एसआई भर्ती विज्ञापन में योग्यता पर एक लाइन जुड़ने से हजारों उम्मीदवारों को झटका
इस साल तीन अंतिम रिजल्ट देना चाहता है आयोग
आयोग का इस साल राज्य सेवा परीक्षा को लेकर एक महत्वाकांक्षी अभियान है।
🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
mppsc | indore mppsc | MPPSC News | मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा | Mp latest news | MP News | मध्य प्रदेश
तीन अहम सवाल और उनसे जुड़ी जानकारी
असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 की आंसर की- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 को लेकर प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी और इसके बाद इसमें आपत्तियां भी लग गई हैं। अब उम्मीदवार फाइनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। पहले चरण की यह परीक्षा 1 जून को हुई थी। द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार इसकी आंसर की तैयार हो गई है और यह अगले सप्ताह किसी भी दिन अपलोड कर दी जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2022 अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसे तीन साल हो चुके हैं। अभी भी राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, रसायन शास्त्र, जूलॉजी, फिजिक्स के इंटरव्यू बाकी हैं। इसकी तारीख नहीं आई है। इसे लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इन सभी में पद और उम्मीदवार अधिक हैं और फिलहाल इसके लिए विंडो अभी तक नहीं मिली है। एक विचार चल रहा है कि राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू के साथ ही इनके लिए विंडो निकाली जाए, नहीं तो ऐसे तो बहुत देर हो जाएगी। लेकिन अभी तक फाइनल फैसला नहीं हुआ है। कुल मिलाकर इन विषयों के लिए विंडो निकालकर इंटरव्यू करना इतना आसान नहीं हो रहा है, इसलिए इनके इंटरव्यू में देरी हो रही है। हालांकि आयोग इसे लेकर विचार मंथन जरूर कर रहा है कि कैसे रास्ता निकलेगा।
राज्य सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू कब
यदि आयोग इसी के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर के भी इंटरव्यू प्लान करता है तो फिर यह कुछ दिन और लंबा चलेगा। लेकिन राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए आयोग ने अगस्त का शेड्यूल घोषित किया हुआ है, लेकिन अभी तारीख और इसकी औपचारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
द सूत्रको मिली जानकारी अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के 2022 के इंटरव्यू और राज्य सेवा 2024 के इंटरव्यू को लेकर ही विचार जारी है। फिर भी यह इंटरव्यू अधिक डिले नहीं होंगे और इसे अगस्त अंत या सितंबर में रखने की तैयारी की जा रही है। इससे अधिक इसमें देरी नहीं होगी। यह आयोग की प्राथमिकता में हैं।
खबर यह भी...MPPSC के ट्रांसपोर्ट एसआई भर्ती विज्ञापन में योग्यता पर एक लाइन जुड़ने से हजारों उम्मीदवारों को झटका
इस साल तीन अंतिम रिजल्ट देना चाहता है आयोग
आयोग का इस साल राज्य सेवा परीक्षा को लेकर एक महत्वाकांक्षी अभियान है।
- आयोग राज्य सेवा परीक्षा 2023 के साथ ही राज्य सेवा परीक्षा 2024 और राज्य सेवा परीक्षा 2025 तीनों के ही अंतिम रिजल्ट जारी करने के मिशन पर है।
- राज्य सेवा 2023 के इंटरव्यू तो सात जुलाई से ही हैं और करीब एक माह इंटरव्यू के बाद अगस्त अंत तक इसका अंतिम रिजल्ट आ जाएगा।
- इसी तरह राज्य सेवा 2024 में क्योंकि केवल 158 पद ही हैं और उम्मीदवार भी कम हैं तो इसका अंतिम रिजल्ट भी इंटरव्यू कराकर सितंबर अंत तक देने की प्लानिंग है।
- वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2025 का अभी मेंस नहीं हुआ क्योंकि हाईकोर्ट का स्टे है। पहले यह मेन्स जून में होना था। अब इसमें 15 जुलाई को सुनवाई है। आयोग उम्मीद कर रहा है कि स्टे हट जाएगा और इसके बाद वह 40-50 दिन में यह मेन्स करा लेगा। यानी सितंबर माह में मेन्स हो सकती है।
- इसके बाद मेन्स का रिजल्ट जल्द देकर दिसंबर माह में ही इसके इंटरव्यू कराकर अंतिम रिजल्ट देने की तैयारी आयोग कर रहा है। लेकिन हाईकोर्ट के फैसले पर यह सब टिका हुआ है और फिर कितने दिन में मेन्स की कॉपी चेक होती है। हालांकि इसमें केवल 110 पद हैं, ऐसे में मेंस के उम्मीदवार बहुत अधिक नहीं हैं। इसलिए देर नहीं होना चाहिए और फिर इंटरव्यू तो 10-15 वर्किंग दिन का ही काम रहेगा।
🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
mppsc | indore mppsc | MPPSC News | मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा | Mp latest news | MP News | मध्य प्रदेश
साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व सैन्य अधिकारी ने क्यों बताया खतरनाक?
By Umeshwari Baghel
टीईटी पास नहीं तो नौकरी और प्रमोशन पर असर! शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा कराएगी सरकार
By Arun Tiwari
MP में डॉक्टरों की नौकरी पर हाईकोर्ट का फैसला, 65 साल की उम्र तक सेवा में कर सकेंगे, 20 साल की क्लिनिकल सेवा पूरी करने वाले को लाभ
By Arohi Raj
Rajasthan Top News: कोटा नहर हादसे में 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव
By Jageshwar prasad
पोषण माह 2026 में राजस्थान का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, पूरे भारत में हासिल किया द्वितीय स्थान; जोधपुर रहा प्रदेश में अव्वल
By Jageshwar prasad
चंडीगढ़ के ताज होटल में छत्तीसगढ़ के कारोबारी की संदिग्ध मौत, रात में कमरे में आई युवती से पूछताछ
By Umeshwari Baghel
MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल नगर निगम को मिले नए अपर आयुक्त, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
By Sumit Kumar