MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के दूसरे चरण की परीक्षा 2 अगस्त को ही, तीसरे चरण की आगे बढ़ी
Sanjay Gupta | Jul 29, 2026, 12:15 IST
mppsc assistant professor exam date
पीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण 2 अगस्त को ही होगा। पहले एडमिट कार्ड जारी नहीं होने से उम्मीदवारों को लग रहा था कि परीक्षा आगे बढ़ सकती है। हालांकि, अब एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वहीं, तीसरे चरण की परीक्षा जरूर टाल दी गई है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के एडमिट कार्ड मंगलवार देर शाम जारी कर दिए हैं। तकनीकी वजहों से एडमिट कार्ड जारी होने में एक दिन की देरी हुई।
यह परीक्षा 2 अगस्त रविवार को इंदौर और भोपाल में आयोजित होगी। इसमें करीब 21 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे। इंदौर में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं भोपाल में 13 सेंटरों पर करीब 8 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे।
![e74b3fb0-42f]()
दूसरे चरण (मप्र में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती) में 6 विषयों के लिए परीक्षा होगी। इसमें कॉमर्स के 88 पद, अंग्रेजी के 56, हिंदी के 57, समाजशास्त्र के 71, राजनीति शास्त्र के 73 और अर्थशास्त्र के 72 पद शामिल हैं। परीक्षा में सुबह 10 से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित विषय का प्रश्नपत्र लिया जाएगा।
![16ed4958-527]()
वहीं 30 अगस्त को होने वाली इतिहास, रसायन शास्त्र, गणित, भौतिकी और वनस्पति शास्त्र की परीक्षा अब 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। उम्मीदवार 17 अगस्त तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद 3 हजार रुपए लेट फीस के साथ 22 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। अगर इससे भी ज्यादा देरी होती है तो 25 हजार रुपए विलंब शुल्क देकर 8 सितंबर तक आवेदन करने का मौका मिलेगा।
![029359f4-42c]()
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस की कॉपियां देखने में लग जाएंगे 8 माह
MPPSC का नया मोबाइल एप लॉन्च, एडमिट कार्ड से रिजल्ट तक, सब कुछ मिलेगा एप पर
MPPSC में इंटरव्यू अंकों में भेदभाव का मुद्दा फिर उठा, कैटेगरी के हितों के लिए है यह नियम
पीएससी का बड़ा फैसला, राज्य सेवा परीक्षा में 87 फीसदी कैटेगरी की कापियां दिखाएंगे
MPPSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 का मामला
यह परीक्षा 2 अगस्त रविवार को इंदौर और भोपाल में आयोजित होगी। इसमें करीब 21 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे। इंदौर में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं भोपाल में 13 सेंटरों पर करीब 8 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे।
e74b3fb0-42f
दूसरे चरण में ये 6 विषय और पद
16ed4958-527
तीसरे चरण की परीक्षा अब अक्टूबर में
029359f4-42c
FAQ
- 1. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण कब होगा?
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण 2 अगस्त को इंदौर और भोपाल में आयोजित होगा। - 2. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में कितने उम्मीदवार शामिल होंगे?
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा में करीब 21 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे। - 3. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की नई तारीख क्या है?
तीसरे चरण की परीक्षा अब 30 अगस्त की जगह 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC का नया मोबाइल एप लॉन्च, एडमिट कार्ड से रिजल्ट तक, सब कुछ मिलेगा एप पर
MPPSC में इंटरव्यू अंकों में भेदभाव का मुद्दा फिर उठा, कैटेगरी के हितों के लिए है यह नियम
पीएससी का बड़ा फैसला, राज्य सेवा परीक्षा में 87 फीसदी कैटेगरी की कापियां दिखाएंगे
MPPSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 का मामला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman