MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए आई खुशखबरी, मिलेंगे नए अधिकारी

Sanjay Gupta | Oct 29, 2025, 19:00 IST
Share
mppsc-state-service
mppsc-state-service

राज्य सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत मिली है। जबलपुर हाईकोर्ट ने रिजर्व आदेश को डिस्पोज कर दिया है। इससे परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना बनी है।

INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट का तीन महीने से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर आ रही है। द सूत्र की पहल रंग लाई है। हाईकोर्ट जबलपुर ने इस केस को लेकर रिजर्व रखे आदेश को डिस्पोज कर दिया है।

हाईकोर्ट ने यह किया

इस मामले में एक सितंबर से सुनवाई होकर आर्डर रिजर्व था, जिसके चलते अंतिम चयन सूची/रिजल्ट होल्ड था। इसी बीच इस बेंच के एक जस्टिस का तबादला हो गया और आर्डर 55 दिन से रुका था। इस मामले में द सूत्र ने आर्डर जारी करने के लिए मेंशन लिया। आखिर में इस मामले में अब यह आर्डर डिस्पोज हो गया है।

ये भी पढ़ें...SBI में नौकरी का मौका, SBI Vacancy 2025 में 3500 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

फिर आर्डर कब और रिजल्ट कब

बड़ी बात यह है कि हाईकोर्ट ने केस अलाउ किया है यानी कि रिट अपील मान्य हो गई। फैसला मप्र लोक सेवा आयोग के पक्ष में गया है। इसके चलते रिजल्ट जारी करने में अब कोई रोक नहीं है। हालांकि, अभी हाईकोर्ट की साइट पर यही दिखाया है कि केस अलाउड, 1 सितंबर, केस डिस्पोज। अभी औपचारिक आदेश आना बाकी है। यह आदेश बुधवार रात को या फिर गुरूवार शाम तक अपलोड होने की पूरी संभावना है।

0c4b8e49-d80
0c4b8e49-d80

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र पुलिस में नौकरी पक्की, निकली 15 हजार पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

रिजल्ट 48 घंटे में आना संभावित

राज्य सेवा परीक्षा 2023 कुल 229 पदों के लिए हुई थी। जानकारी के अनुसार आयोग ने रिजल्ट की पूरी तैयारी कर रखी है। जानकारी के अनुसार आर्डर अपलोड होते ही 48 घंटे के भीतर आयोग इसका अंतिम रिजल्ट जारी कर देगा। आयोग केवल औपचारिक आदेश आने का इंतजार कर रहा है।

ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट ने MPPSC से सीलबंद लिफाफे में मांगा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रिजल्ट

इस तरह चला विवाद

आयोग द्वारा 229 पदों के लिए यह परीक्षा मार्च 2024 में की गई फिर 7 जुलाई 2025 से इसके इंटरव्यू हुए। इंटरव्यू के बाद से रिजल्ट के लिए मामला रुका हुआ है। दरअसल इस परीक्षा के प्री के दो सवालों को लेकर याचिका लगी, इसमें सिंगल बेंच ने फैसला उम्मीदवार के पक्ष में दिया और रिजल्ट संशोधन की बात उठी।

इसी बीच आयोग मई 2024 में रिट अपील में गया और स्टे हो गया। इसके बाद से सुनवाई चल रही थी और इसी बीच अंतिम रिजल्ट पर रोक लगा दी गई। आयोग की रिट अपील पर पहले दो जुलाई को सुनवाई पूरी हो गई लेकिन एक जस्टिस का ट्रांसफर हो गया। फिर सुनवाई हुई और सुनवाई 1 सितंबर को पूरी हो गई। इसके बाद से ही यह आदेश के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान बेंच के एक जस्टिस का ट्रांसफर भी हो गया।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में मिल रही सरकारी नौकरी, MP NHM Vacancy में होगी इतने पदों पर भर्ती, करें अप्लाई

इसके चलते 2024 की भी जॉइनिंग रुकी है

साल 2023 के रिजल्ट के इंतजार में आयोग ने 12 सितंबर को 2024 राज्य सेवा परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया था, लेकिन वरिष्ठता के आधार पर पहले नियुक्ति 2023 वालों को मिलेगी, इसलिए साल 2024 के अधिकारी भी जॉइनिंग के लिए रुके हुए हैं। अब 2023 का रिजल्ट आने से 2024 वालों के जॉइनिंग का भी रास्ता खुलेगा।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • MPPSC
  • राज्य सेवा परीक्षा 2023
  • द सूत्र
  • हाईकोर्ट जबलपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज