MPPSC ने इंटरव्यू का कैलेंडर किया जारी, 2022 का दिसंबर-जनवरी में, राज्य सेवा 2023 का अगले साल मार्च से पहले नहीं
Sanjay Gupta | Sept 06, 2024, 14:33 IST
MPPSC
मप्र लोक सेवा आयोग ने 2024-2025 के इंटरव्यू के लिए शेड्यूल जारी कर दिए है। इनमें राज्य सेवा, वन सेवा, आईटीआई और ग्रामोद्योग सहित विभिन्न परीक्षाओं का विवरण है।
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने अगली परीक्षाओं के लिए इंटरव्यू का संभावित शेड्यूल जारी ( MPPSC interview schedule ) कर दिया है। जैसा कि द सूत्र ने बताया था कि इंटरव्यू शेड्यूल पर काम चल रहा है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। आयोग ने उनके द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के संभावित इंटरव्यू का माह बता दिया है।
![राज्य सेवा परीक्षाओं के इंटरव्यू]()
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
जैसा द सूत्र ने बताया था कि पीएससी की प्राथमिकता पहले लंबे समय से अटके आईटीआई और ग्रामोद्योग के इंटरव्यू है। आयोग ने आईटीआई के लिए अक्टूबर- नवंबर 2024 का शेड्यूल तय किया है। वहीं ग्रामोद्याग सहायक संचालक (हथकरघा) के लिए अक्टूबर का माह रखा गया है। यह दोनों पीएससी 2022 के इंटरव्यू के पहले आयोग करा लेगा।
ये खबर भी पढ़िए...MPPSC राज्य सेवा 2022 इंटरव्यू शेड्यूल पर फैसला दो- तीन दिन में ही, बाकी रिजल्ट, शेड्यूल पर अभी यह हाल
राज्य सेवा परीक्षा 2024 की मेंस 21 अक्टूबर से होना है, लेकिन अभी तक इसकी सैंपल उत्तर पुस्तिका नहीं डाली गई थी। इसे लेकर द सूत्र को खबर मिली है यह किसी भी दिन दो-तीन दिन के भीतर अपलोड कर दी जाएगी। उम्मीदवार इसके लिए लगातार इसलिए सवाल कर रहे हैं क्योंकि इस बार सिलेबस भी चेंज है तो उन्हें इस से क्लियर हो जाएगा कि किस तरह से आंसर लिखे जाने हैं ।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
राज्य सेवा परीक्षाओं के इंटरव्यू
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
- राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू का मेन्स रिजल्ट आने के बाद तीन माह से इंतजार हो रहा था। इसके लिए दिसंबर-जनवरी की विंडो रखी गई है। यानी अभी करीब तीन माह का समय और है। इसमें अंतिम भर्ती रिजल्ट जनवरी अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में ही होगी।
- वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2023, जिसका मेन्स का रिजल्ट अभी छह माह में भी नहीं आया है, उसका इंटरव्यू मार्च-अप्रैल 2023 में संभावित रखा गया है। यानी मेन्स देने के एक साल बाद करीब इसके इंटरव्यू हो सकेंगे।
- राज्य वन सेवा 2023, जिसका रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ है। उसके इंटरव्यू नवंबर-दिसंबर 2024 में प्रस्तावित है।
आईटीआई और ग्रामोद्योग पहले
ये खबर भी पढ़िए...MPPSC राज्य सेवा 2022 इंटरव्यू शेड्यूल पर फैसला दो- तीन दिन में ही, बाकी रिजल्ट, शेड्यूल पर अभी यह हाल
बाकी यह भी शेड्यूल
- ग्रंथपाल, क्रीडा अधिकारी 2022 के लिए मार्च 2025 तय हुआ है।
- चिकित्सा अधिकारी 2024 के लिए मार्च- अप्रैल 2025।
- विविध विशेषज्ञ शल्य क्रिया, शिशु रोग, स्त्री रोग, मेडिकल, रेडियोलाजी व अन्य के लिए नवंबर-दिसंबर 2024 रखा गया है।
- खनिज अधिकारी के लिए जनवरी-फरवरी 2025 तय हुआ है।
सैंपल उत्तर पुस्तिका जल्द होगी अपलोड
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava