MPPSC ग्रंथपाल 2022 परीक्षा का रिजल्ट होगा जारी, हाईकोर्ट ने स्टे हटाया

Sanjay Gupta | Mar 05, 2026, 13:51 IST
Share
mppsc librarian result 2022 hc stays removed final list
mppsc librarian result 2022 hc stays removed final list

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ग्रंथपाल (लाइब्रेरियन) परीक्षा 2022 के रिजल्ट से स्टे हट गया है। हाईकोर्ट ने सशर्त (शर्त के साथ) रिजल्ट जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह इसी सप्ताह जारी हो सकता है।

INDORE. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ग्रंथपाल (लाइब्रेरियन) परीक्षा 2022 का रिजल्ट अब इसी सप्ताह जारी हो सकता है। एमपी हाईकोर्ट जबलपुर ने रिजल्ट पर लगी रोक हटा दी है। शर्तों के साथ रिजल्ट जारी करने की मंजूरी दी गई है। आयोग ने बताया कि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

हाईकोर्ट ने यह दिए आदेश

हाईकोर्ट ने इस संबंध में पीएससी की ओर से लगी इंटरविनर याचिका को सुना और इसके बाद यह मंजूरी दी है। आयोग ने कहा था कि 9 दिसंबर 2025 के आदेश के चलते रिजल्ट जारी करने पर रोक थी, इसे हटाने पर ही रिजल्ट जारी हो सकता है।

इस पर जस्टिस मनिंदर भाटी ने आदेश दिए कि याचिकाकर्ताओं के रिजल्ट को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए। साथ ही, बाकी के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। अगली सुनवाई 17 मार्च को की जाएगी।

255 पदों पर भर्ती होनी है

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के तहत इसका विज्ञापन 30 दिसंबर 2022 को जारी हुआ था। इसमें कुल 255 पद हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा जून 2024 में हुई थी। इसके बाद, रिजल्ट 22 नवंबर को जारी हुआ था।

लिखित परीक्षा में सफल 623 उम्मीदवारों के इंटरव्यू 11 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक हुए थे।

वहीं, फाइनल रिजल्ट पर हाईकोर्ट का स्टे होने से रिजल्ट जारी नहीं हुआ था। इस रिजल्ट के साथ ही 2022 की भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी।

इसके पहले असिस्टेंट प्रोफेसर 2022, खेल अधिकारी 2022 (Sports Officer) की भर्ती पूरी हो चुकी है। केवल ग्रंथपाल के पदों की चयन सूची बाकी है।

ये खबर भी पढ़िए...

अब शिवराज मामा कराएंगे MPPSC और बैंकिंग की तैयारी, नहीं लगेगा एक भी पैसा

MPPSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 56 और पद जोड़े, अब नई भर्ती नहीं आएगी, रिजल्ट पर ये अपडेट

MPPSC आंदोलन, NEYU की मांगों और 87-13 फीसदी पर एमपी विधानसभा में सीएम ने दिया जवाब

MP News: इंदौर के शराब ठेके में बेंगलुरु की कंपनी की एंट्री, सबसे महंगे ग्रुप से सूरज रजक बाहर

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी हाईकोर्ट
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
  • हाईकोर्ट जबलपुर
  • लाइब्रेरियन
  • मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच