MPPSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 56 और पद जोड़े, अब नई भर्ती नहीं आएगी, रिजल्ट पर ये अपडेट

Sanjay Gupta | Published:
Share
mp food safety officer recruitment update
mp food safety officer recruitment update

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) भर्ती में एक बार फिर बदलाव हुआ है। शुरुआत में 122 पदों के लिए विज्ञापन आया था, लेकिन केंद्र सरकार के नए नियमों के कारण यह विज्ञापन रद्द कर दिया गया और पद घटाकर 67 कर दिए गए थे।

News In Short

  • फूड सेफ्टी ऑफिसर पद का विज्ञापन पूरे 17 साल बाद मप्र में आया था।
  • इसमें शुरुआत में 122 पद थे, फिर विज्ञापन निरस्त हुआ, नए सिरे से आया तो पद 67 ही रहे।
  • फिर इसमें आया कि बाकी 53 पद के लिए बाद में आएगा।
  • लेकिन वित्त विभाग की मंजूरी के बाद विभाग ने इसमें सभी बाकी रिक्त पद 56 इसी में जोड़ दिए।
  • अब नई भर्ती नहीं आ रही है, वहीं आयोग रिजल्ट इसी माह देने की तैयारी में जुटा है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) की परीक्षा में पदों को लेकर एक बार फिर भारी उठापटक हुई है। शुरुआत में विज्ञापन में 122 पद थे, फिर केंद्र के नए नियमों के चलते वह विज्ञापन रद्द कर दिया गया।

नई भर्ती आई, तो पद घटकर 67 रह गए। लेकिन अब आयोग ने 19 जनवरी को एक नई सूचना जारी की है, जिसमें इन पदों को बढ़ाकर 123 कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब भर्ती में ज्यादा पद जोड़े गए हैं।

93bf3c1a-92f
93bf3c1a-92f


News In Detail

mppsc food safety officer 2025:17 साल बाद 2025 में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन आया था, जिसमें 122 पद थे। यह भर्ती सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही थी। लेकिन बीच में केंद्र सरकार ने इस पद के लिए नियमों में बदलाव कर दिया, जिससे भर्ती का विज्ञापन रद्द हो गया।

फिर जब नया विज्ञापन आया, तो पद घटाकर 67 कर दिए गए। ये बदलाव वित्त विभाग के एक फार्मूले की वजह से हुआ था, जिसमें कहा गया था कि रिक्त पदों को तीन साल में भरना है।

तो विभाग ने वित्तीय साल 2024-25 और 2025-26 के लिए मिलाकर 67 पद जारी किए। आयोग ने इसकी परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की, जिसमें करीब 42 हजार उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

फिर यह 56 पद कैसे बढ़े

बाकी पदों (mppsc food safety officer update) के लिए उम्मीदवार फिर से तैयारी में लग गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि इस बार आयोग बाकी पदों के लिए भी परीक्षा लेगा। लेकिन आयोग के पास विभाग से कोई डिमांड नहीं आई, जिस कारण इसे परीक्षा कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया।

फिर विभाग ने वित्त विभाग से बात की और उनसे मंजूरी मांगी कि बाकी के 56 पद इसी भर्ती में जोड़ दिए जाएं, ताकि बार-बार परीक्षा की प्रक्रिया न करनी पड़े और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पूरी भर्ती एक साथ हो जाए।

भर्ती के नियम के मुताबिक, ये पद 2026-27 में वित्त विभाग से मंजूर होने थे, लेकिन लंबी प्रक्रिया को देखते हुए विभाग ने मंजूरी दे दी। इसके बाद विभाग ने आयोग को डिमांड लैटर भेजकर इन पदों को जोड़ने का अनुरोध किया।

पद जोड़ने का यह है नियम

आयोग के नियम के मुताबिक, किसी भी भर्ती परीक्षा में रिजल्ट आने से पहले पद जोड़े जा सकते हैं। जैसे राज्य सेवा परीक्षा में अगर पद जोड़ने हों, तो वह प्री के रिजल्ट आने से पहले ही जोड़े जाते हैं।

इसका कारण यह है कि कटऑफ अंक इसी आधार पर तय होते हैं और उसी के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट अभी नहीं आया है, इसीलिए इसमें पद जोड़ दिए गए।

अब नई भर्ती और रिजल्ट कब

नई भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निराशा हो सकती है क्योंकि अब नई भर्ती नहीं आने वाली है। पहले ही विभाग ने 17 साल बाद यह भर्ती निकाली थी। विभाग के अधिकारियों ने द सूत्र को बताया कि अब नई भर्ती का इंतजार लंबा हो सकता है क्योंकि सारे रिक्त पद भर दिए जा रहे हैं।

ऐसे में यह मामला एक-दो साल नहीं, बल्कि और भी लंबे समय तक चल सकता है। जहां तक रिजल्ट की बात है, तो आयोग ने इसकी तैयारी तेजी से शुरू कर दी है।

फाइनल आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है, और रिजल्ट इसी महीने जारी करने की योजना है। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

खबरें ये भी...

MPPSC के मेडिकल ऑफिसर के 1832 पदों के लिए 70 दिन चलेंगे इंटरव्यू, फूड सेफ्टी ऑफिसर पर ये जानकारी

Tags:
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर
  • mppsc food safety officer 2025
  • mppsc food safety officer update
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर