MPPSC राज्य सेवा मेंस के लिए निर्देश जारी, 90 मिनट पहले पहुंचना होगा, सतना में बारिश से चिंता
Sanjay Gupta | Aug 31, 2026, 17:56 IST
mppsc-mains-2026-satna-flood-concern
मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मेंस 2026 की औपचारिक सूचना आयोग ने जारी कर दी है। इसमें उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र भी अपलोड कर दिए गए हैं। लेकिन इसी बीच सतना परीक्षा सेंटर को लेकर चिंता बढ़ गई है
INDORE. mppsc की राज्य सेवा मेंस 2026 की तारीख पहले से ही तय थी। इसी के तहत यह 7 से 12 सितंबर तक प्रदेश के 12 शहरों में आयोजित होगी। इसकी सूचना जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में 156 पद है और करीब चार हजार उम्मीदवार शामिल होंगे।
आयोग द्वारा जारी की गई सूचना के तहत कुल 12 शहरों में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में हर दिन एक प्रश्न पत्र होगा और इसका समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा। इंदौर में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और यहां पर 2428 उम्मीदवार शामिल होंगे, जो सर्वाधिक है.
आयोग ने सूचित किया गया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर त्रिस्तरीय जांच से गुजरना होगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सर्विलेंस होगा, बायोमेट्रिक जांच होगी और प्रवेश पत्र की स्कैनिंग भी की जाएगी।
मैटल डिटेक्टर से भी जांच होगी। पुरूष उम्मदीवारों की पुरूष द्वारा और महिलाओं की जांच महिला द्वारा की जाएगी। ट्रांसजेंटर को सुविधा होगी कि वह किसी से भी जांच कराना तय कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा समय से 90 मिनट पहले अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा।
![3689226e-f7f]()
इसके साथ ही उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपने साथ केवल बॉलपेन, पानी की पारदर्शी बोतल, ई प्रवेश पत्र व आईडी कार्ड ही ला सकेंगे। आयोग ने अपील की है कि उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
लेकिन इसी बीच सतना परीक्षा केंद्र को लेकर उम्मीदवारों की चिंता बढ़ गई है। द सूत्र के पास इस केंद्र के उम्मीदवारों के लगातार मैसेज आ रहे हैं। कारण है कि सतना में बीते कुछ दिनों से बाढ़ जैसे हालात है और आगे भी बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी जारी है।
जिला प्रशासन ने स्कूल 31 अगस्त व 1 सितंबर को बंद रखने के आदेश पहले ही दिए हैं। उम्मीदवारों को डर है कि परीक्षा तारीख के दौरान भी यही हाल रहे तो फिर वह सतना शहर और परीक्षा केंद्र पहुंचना कैसे पहुंचेंगे। द सूत्र ने उम्मीदवारों की चिंता आयोग के अधिकारियों तक पहुंचा दी है।
यह खबरें भी पढ़ें...
MPPSC पहुंचे उम्मीदवार, राज्य सेवा मेंस 2026 की तारीख बढ़ाने की मांग, नेट ने उलझाई तारीखें
NTA ने अब पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026 वालों को उलझाया, यूजीसी नेट बनी वजह
एमपी में UPSC-MPPSC फ्री कोचिंग 5 सितंबर से शुरू, 31 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में इस विषय की अचानक बदली आंसर-की
यह जारी की गई सूचना और निर्देश
90 मिनट पहले जाना होगा, त्रिस्तरीय जांच
मैटल डिटेक्टर से भी जांच होगी। पुरूष उम्मदीवारों की पुरूष द्वारा और महिलाओं की जांच महिला द्वारा की जाएगी। ट्रांसजेंटर को सुविधा होगी कि वह किसी से भी जांच कराना तय कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा समय से 90 मिनट पहले अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा।
3689226e-f7f
अपने साथ यह ला सकेंगे उम्मीदवार
सतना सेंटर ने बढ़ाई चिंता
जिला प्रशासन ने स्कूल 31 अगस्त व 1 सितंबर को बंद रखने के आदेश पहले ही दिए हैं। उम्मीदवारों को डर है कि परीक्षा तारीख के दौरान भी यही हाल रहे तो फिर वह सतना शहर और परीक्षा केंद्र पहुंचना कैसे पहुंचेंगे। द सूत्र ने उम्मीदवारों की चिंता आयोग के अधिकारियों तक पहुंचा दी है।
यह खबरें भी पढ़ें...
MPPSC पहुंचे उम्मीदवार, राज्य सेवा मेंस 2026 की तारीख बढ़ाने की मांग, नेट ने उलझाई तारीखें
NTA ने अब पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026 वालों को उलझाया, यूजीसी नेट बनी वजह
एमपी में UPSC-MPPSC फ्री कोचिंग 5 सितंबर से शुरू, 31 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में इस विषय की अचानक बदली आंसर-की
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari