MPPSC राज्य वन सेवा परीक्षा के पेपर पर भोपाल सेंटर में आरोप- सील खुला हुआ पेपर दिया गया
Jitendra Shrivastava | Jun 30, 2024, 18:13 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 की मेन्स आयोजित हुई। सेंटर के कुछ उम्मीदवारों ने शिकायत की और कहा कि उन्हें आशंका है कि सील खुली रहने के कारण पेपर लीक हुआ है। उम्मीदवारों ने वहां पर स्कूल में आपत्ति भी दर्ज कराई...
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 की मेन्स 30 जून को अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित हुई। इस परीक्षा को लेकर एक बार फिर प्रश्नपत्र की सील खुली मिलने का आरोप लगा और इसे लेकर भोपाल बैरागढ़ के एक सेंटर पर भारी विवाद हुआ।
![Sealed Open Paper]()
बैरागढ़ भोपाल के सेंटर सरकारी कन्या हायर सेकंडरी स्कूल ट्री हिल्स रोड स्कूल में यह विवाद हुआ। यहां पर कुछ उम्मीदवारों का आरोप है कि उन्हें सील खुला हुआ पेपर दिया गया। एक उम्मीदवार ने आपत्ति ली तो उन्हें फिर दूसरा पेपर दिया गया। इसी तरह सेंटर के कुछ और उम्मीदवारों ने भी इस बात की शिकायत की और कहा कि उन्हें आशंका है कि सील खुली रहने के कारण पेपर लीक हुआ है। उम्मीदवारों ने वहां पर स्कूल में आपत्ति भी दर्ज कराई।
ये खबर भी पढ़ें...
धार की भोजशाला पर जैन समाज का दावा, हाईकोर्ट में लगाई याचिका, जैन गुरूकल होने की बात कही
वहीं स्कूल के शिक्षकों ने उम्मीदवारों से कहा कि सील खोलने से हमारा क्या हित होगा? सारी प्रक्रिया सही की गई है। जिसे आपत्ति थी तो उसे दूसरा प्रश्नपत्र दे दिया है। वहीं इससे हमारा वैसे भी कोई वास्ता नहीं है, जैसा आया हमने दे दिया। सेंटर पर कुछ भी नहीं हुआ है। इस संबंध में सभी सूचना हमने आयोग (पीएससी) को दे दी है।
वहीं यदि प्रश्नपत्र की सुरक्षा की बात करें तो पीएससी का पेपर फाइव लेयर सुरक्षा में आता है। यह एक बॉक्स में आता है, जिसमें थ्री लेयर सुरक्षा होती है। फिर इसके अंदर प्रश्नपत्र का बंडल होता है जिसमें 20-20 प्रश्नपत्र होते हैं, यह बंडल भी पॉलीथीन में पैक होते हैं। फिर इस पॉलीथिन के अंदर हर पेपर एक दूसरी पॉलीथीन में होता है और पेपर में भी सील लगी होती है। वहीं उम्मीदवारों का आरोप रहा है कि उन्हें खुली सील वाला पेपर मिला है और हमे आशंका है कि कुछ गड़बड़ हुई है। इसके पहले पीएससी राज्य सेवा परीक्षा व राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 की 23 जून को हुई प्री परीक्षा में भी करीब दर्जन भर शहरों से द सूत्र के पास प्रश्नपत्रों की सील खुली होने की शिकायतें पहुंची थी। एमपी हिंदी न्यूज
उम्मीदवारों ने द सूत्र को भेजे वीडियो
Sealed Open Paper
बैरागढ़ भोपाल के सेंटर सरकारी कन्या हायर सेकंडरी स्कूल ट्री हिल्स रोड स्कूल में यह विवाद हुआ। यहां पर कुछ उम्मीदवारों का आरोप है कि उन्हें सील खुला हुआ पेपर दिया गया। एक उम्मीदवार ने आपत्ति ली तो उन्हें फिर दूसरा पेपर दिया गया। इसी तरह सेंटर के कुछ और उम्मीदवारों ने भी इस बात की शिकायत की और कहा कि उन्हें आशंका है कि सील खुली रहने के कारण पेपर लीक हुआ है। उम्मीदवारों ने वहां पर स्कूल में आपत्ति भी दर्ज कराई।
ये खबर भी पढ़ें...
धार की भोजशाला पर जैन समाज का दावा, हाईकोर्ट में लगाई याचिका, जैन गुरूकल होने की बात कही
जैसा आया, हमने दे दिया
फाइव लेयर सुरक्षा में आता है प्रश्नपत्र
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari