MPPSC इसी महीने जारी करेगा राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन

Sanjay Gupta | Dec 13, 2024, 14:18 IST
Share
mppsc 2025
mppsc 2025

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन इसी महीने के आखिर तक आ जाएगा। वहीं साल 2025 का परीक्षा कैलेंडर भी दिसंबर के अंत में किसी भी दिन जारी करने की बात आयोग द्वारा कही जा रही है।

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थी काफी उम्मीद में हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा जिस तरह एक लाख पदों पर भर्ती की बात कही गई है, उससे और भी उम्मीद जागी है कि इस बार पदों की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा। परीक्षा का नोटिफिकेशन इसी महीने के आखिर तक आ जाएगा। वहीं साल 2025 का परीक्षा कैलेंडर भी दिसंबर अंत में किसी भी दिन जारी करने की बात आयोग द्वारा कही जा रही है।

अभी क्या है स्थिति

राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए दिसंबर अंत में नोटिफिकेशन जारी होगा। पीएससी ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी लगातार मांगी जा रही है। कई विभागों ने खाली पदों की जानकारी दे दी है और अभी कुछ और जानकारियां आना बाकी हैं। यह आते ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। हालांकि कितने पद आएंगे इसे लेकर आयोग ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है, क्योंकि पदों को लेकर विभागों से अभी पत्राचार लगातार जारी है।

प्री की तारीख पहले ही आ चुकी है

इस बार आयोग ने एक अच्छा कदम उठाते हुए प्री की तारीख पहले ही घोषित कर दी थी। यह तारीख 16 फरवरी घोषित हो चुकी है। इस हिसाब से युवा पहले से ही तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि पदों को लेकर जरूरी जिज्ञासा बनी हुई है, क्योंकि साल 2024 में केवल 60 पद विज्ञप्ति में निकले थे और बाद में मात्र 50 पद बढ़ाए गए, और केवल 110 पदों के लिए ही परीक्षा हुई थी। साल 2024 की मेंस भी 26 अक्टूबर को खत्म हो चुकी है और अब इसके रिजल्ट को लेकर इंतजार है, जिसे जारी करने की तैयारी भी जल्द की जा रही है।

लगातार कम हो रहे हैं पद और उम्मीदवार

हाल के समय में केवल 2019 में ही 500 से अधिक पद आकर 571 आए थे, जिसमें करीब पौने चार लाख उम्मीदवार प्री के लिए आए थे। लेकिन इसके बाद पद कम होते गए और इसी के साथ उम्मीदवार भी। साल 2020 में 261 पद, 2021 में 290, 2022 में 457 पद, 2023 में 229 और 2024 में केवल 110 पद आए थे। वहीं समस्या यह है कि इसमें से भी 13 फीसदी पद 87-13 फॉर्मूले के फेर में होल्ड हो जाते हैं। ऐसे में अंतिम पद काफी कम रह जाते हैं। वहीं बीते दस सालों की बात करें तो साल 2019 के पहले केवल 2014 में 591 पद आए थे। इसके बाद कभी भी 500 पदों का आंकड़ा पार नहीं हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • mppsc
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज