एमपी के परिवहन check post जल्द होंगे डिजिटल, अपनाया जाएगा गुजरात मॉडल

Jitendra Shrivastava | Feb 27, 2024, 23:39 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अवैध वसूली को रोकने के लिए चेक पोस्ट का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। इसमें आधुनिक पीओएस मशीन से चालानी कार्रवाई की जाएगी। इससे चेक पोस्ट पर अवैध वसूली भी बंद होगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के परिवहन चेक पोस्ट ( check post ) पर आवागमन को सरल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। प्रदेश सरकार परिवहन चेक पोस्ट पर गुजरात मॉडल लागू करने जा रही है। इसमें चेकिंग व्यवस्था का आधुनिकीकरण किया जाएगा। मंगलवार, 27 फरवरी को परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अवैध वसूली को रोकने के लिए चेक पोस्ट का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। इसमें आधुनिक पीओएस मशीन से चालानी कार्रवाई की जाएगी। चेकपोस्ट पूरी तरह से पेपरलेस किया जाएगा। यह व्यवस्था लोकसभा चुनाव के बाद यह व्यवस्था लागू होगी। इससे चेकपोस्ट पर अवैध वसूली बंद होगी।

11 राज्यों की check post का अध्ययन


परिवहन विभाग लंबे समय से वाहन संचालकों को राहत देने के लिए कवायद कर रहा था। दरअसल उनकी चेक पोस्टों पर अवैध वसूली की शिकायतें लगातार आ रही थी। इसको लेकर परिवहन विभाग ने 11 राज्यों की चेकपोस्ट के अध्ययन के लिए एक कमेटी भी गठित की थी। इस कमेटी ने चेकपोस्टों की व्यवस्था का अध्ययन कर सुझाव और अनुशंसा विभाग को दी थी।

ये खबर भी पढ़ें...

CM Mohan Yadav ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को किया आश्वस्त

MP की माली हालत सुधारने Mohan Yadav की नई कोशिश, चलेंगे एयर क्राफ्ट

सोम डिस्टलरी पर लटकी तलवार, शराब परिवहन केस में विभाग ने कसा शिकंजा

Jyotiraditya Scindia के खिलाफ सोाशल साइट्स पर भड़काऊ पोस्ट, केस दर्ज

check post पर होंगे आधुनिक उपकरण


प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा चलाई जा रहीं चेकपोस्ट अब मैनुअली ऑपरेट नहीं होंगी। परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप ने ऐलान किया कि अब परिवहन चेकपोस्ट पूरी तरह से डिजिटल होंगे। चुंगियों पर होने वाली अवैध वसूली बंद हो जाएगी। प्रदेश में 19 इंटीग्रेटेड चेकपोस्टों का संचालन एमपीआरडीसी और मप्र बॉर्डर चेकपोस्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के बीच हुए एग्रीमेंट पर हो रहा है। प्रदेश में गुजरात मॉडल लागू करने के लिए सभी परिवहन चेकपोस्टों पर आवश्यक संसाधन जैसे ब्रेथ एनालाइजर, स्पीड रडारगन, पोर्टेबल तोलकांटे, बॉडी वार्न कैमरा, पीओएस मशीन के साथ अतिरिक्त मानव संसाधन की व्यवस्था की जाएगी।

जीतू पटवारी ने लगाए थे अवैध वसूली के आरोप


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर आरोप लगाए थे कि परिवहन विभाग चेकपोस्ट के जरिए भारी भ्रष्टाचार कर रहा है। इस आरोप पर पलटवार करते हुए उदय प्रताप ने कहा कि आरोप लगाने के पहले जीतू पटवारी अपने गिरेबान में झांके। पहले वो ये देख लें कि उनकी 15 महीने की सरकार ने कितना भ्रष्टाचार किया है। प्रदेश में संचालित परिवहन चेकपोस्टों पर आवागमन को सुगम और सरल बनाने के लिए गुजरात राज्य की तर्ज पर चेकपोस्टों को बंद कर चेकिंग व्यवस्था का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

Tags:
  • गुजरात मॉडल
  • Check Post
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा